Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या वाकई कोई खास फूड या जड़ी बूटी ठीक कर सकती है कैंसर? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 01:49 PM (IST)

    किडनी कैंसर को ठीक करने के लिए कुछ खाने-पीने की चीजों को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जाती है। ...और पढ़ें

    किडनी कैंसर के खानपान से जुड़े मिथक और तथ्य (Image Source: AI Generated)

    किडनी कैंसर के खानपान से जुड़े मिथक और तथ्य (Image Source: AI Generated)

    HighLights

    1. कोई भी भोजन या सप्लीमेंट कैंसर ठीक नहीं कर सकता

    2. चीनी सीधे कैंसर नहीं बढ़ाती, पर संयम जरूरी है

    3. संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली कैंसर जोखिम घटाए

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किडनी कैंसर की बात जब भी आती है तो अक्सर कुछ खाने-पीने की चीजों को लेकर कई तरह की अफवाहें और धारणांए फैलाई जाती है। कुछ लोग मानते हैं कि कुछ खास तरह के फूड्स कैंसर को पूरी तरह रोक सकते हैं, जबकि कुछ का विश्वास है कि चीनी सीधे कैंसर को बढ़ावा देती है। ऐसे में सही जानकारी लोगों को अपनी हेल्थ से जुड़े बेहतर फैसले लेने में मदद कर सकती है। 

    किडनी कैंसर से जुड़े आम मिथकों और उनके तथ्यों के बारे में कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजी, आरजीसीआईआरसी (राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र), नीति बाग, नई दिल्ली के डॉ. कपिल गोयल बता रहे हैं। 

    किडनी कैंसर में खाने-पीने से जुड़े मिथक और उनके सच 

    यहां किडनी कैंसर के खाने-पीने से जुड़े कुछ मिथक और उनके तथ्य बताए जा रहे हैं: 

    कोई फूड या सप्लीमेंट किडनी कैंसर ठीक कर सकता है

    एक आम मिथक यह है कि कोई खास तरह का फूड या सप्लीमेंट किडनी कैंसर को ठीक कर सकता है। सच्चाई यह है कि ऐसा कोई भी फूड, जड़ी-बूटी या सप्लीमेंट नहीं है जो कैंसर का इलाज कर सके या उसे जड़ से खत्म कर दे। किडनी कैंसर के ट्रीटमेंट में डॉक्टर द्वारा इलाज ही सबसे जरूरी है। हालांकि, संतुलित और पौष्टिक आहार शरीर को मजबूत बनाए रखने, रिकवरी में मदद करने और ट्रीटमेंट के दौरान ऊर्जा देने में मदद कर सकता है।

    चीनी खाने से कैंसर बढ़ता है 

    एक और गलत धारणा यह है कि चीनी खाने से किडनी कैंसर बढ़ता है क्योंकि कैंसर कोशिकाएं चीनी पर निर्भर होती हैं। सच यह है कि कैंसर कोशिकाओं की तरह शरीर की सभी सामान्य और स्वस्थ कोशिकाएं भी ऊर्जा के लिए ग्लूकोज का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए चीनी को पूरी तरह छोड़ देने से बढ़ता हुआ कैंसर नहीं रुकता। हां, ज्यादा चीनी और प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करना पूरी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। 

    कुछ खास फूड खाने से किडनी कैंसर होता है 

    कई लोग यह भी मानते हैं कि केवल कुछ खास तरह के फूड्स खाने से किडनी कैंसर होता है। लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा जटिल है। किडनी कैंसर के जोखिम को बढ़ाने वाले कई कारक हैं, जिनमें धूम्रपान, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, फैमिली हिस्ट्री और कुछ और जोखिम शामिल हैं। आहार इनमें से केवल एक कारक है।

    खबरें और भी

    लाल मांस से परहेज किडनी कैंसर के जोखिम को कम करता है 

    एक और आम धारणा यह है कि किडनी कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए लाल मांस (रेड मीट) को पूरी तरह बंद कर देना चाहिए। जबकि रिसर्च बताती है कि ज्यादा मात्रा में प्रोसेस्ड या बहुत ज्यादा ग्रिल किया गया मांस कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम से जुड़ा हो सकता है, लेकिन संतुलित मात्रा में रेड मीट का सेवन ज्यादातर लोगों के लिए सही माना जाता है। किसी व्यक्ति की पोषण से जुड़ी जरूरतें उसकी हेल्थ कंडीशन और डॉक्टर की सलाह के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। 

    किडनी कैंसर में खाने-पीने को लेकर साइंस क्या कहता है? 

    वैज्ञानिक सबूत बताते हैं कि फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, दालों और कम वसा वाले प्रोटीन स्रोतों से भरपूर एक बैलेंस डाइट सेहत को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसके साथ ही स्वस्थ वजन बनाए रखना, नियमित शारीरिक गतिविधि करना, तंबाकू से दूर रहना और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना भी कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    किडनी कैंसर को ठीक करने के लिए ऐसा कोइ जादुई फूड या खास डाइट नहीं है जो बीमारी को रोके या ठीक कर सके। सबसे अच्छा तरीका यही है कि डॉक्टर की सलाह पर भरोसा किया जाए और ऐसे झूठे दावों या मिथकों के बजाय हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़ी अच्छी आदतों को अपनाया जाए।

    यह भी पढ़ें- कैंसर और मस्तिष्क रोगों की पहचान होगी आसान, कारगर है 3D इमेजिंग तकनीक... AI आधारित उपचार को भी मिलेगा बढ़ावा

    यह भी पढ़ें- पहली स्क्रीनिंग में सब कुछ 'नॉर्मल', फिर दूसरी में कैंसर कैसे आ सकता है? डॉक्टर ने बताई वजह