Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या कॉफी और फर्मेंटेड फूड का मेल बिगाड़ सकता है आपकी सेहत? एक्सपर्ट ने दिया जवाब

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 06:50 PM (IST)

    साउथ इंडियन खाना कई लोगों का फेवरेट है लेकिन क्या आप भी इसके साथ Coffee लेना पसंद करते हैं? अगर हां तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। जी हां न्यूट्रिशनिस् ...और पढ़ें

    क्या कॉफी और फर्मेंटेड फूड एक साथ खाना सही है? पढ़ें क्या कहते हैं एक्सपर्ट (Image Source: Freepik)
    क्या कॉफी और फर्मेंटेड फूड एक साथ खाना सही है? पढ़ें क्या कहते हैं एक्सपर्ट (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. फर्मेंटेड फूड्स के साथ कॉफी पीने से बचना चाहिए।
    2. इन दो चीजों का मेल आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।
    3. एक्सपर्ट ने बताया है कि क्यों यह कॉम्बिनेशन सही नहीं है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एक कप कॉफी और साथ में गरमागरम इडली-डोसा... क्या आपको भी इन दो चीजों का कॉम्बिनेशन टेस्टी लगता है? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। दरअसल, न्यूट्रिशनिस्ट रिता जैन ने एक इंस्टाग्राम रील के जरिए इस पॉपुलर कॉम्बिनेशन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसके बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

    जी हां, कॉफी और फर्मेंटेड फूड्स को एक साथ खाना आपकी सेहत पर नेगेटिव असर डाल सकता है। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा माजरा और क्यों आपको इन दोनों को मिलाने (Coffee Fermented Food Interaction) से बचना चाहिए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rita Jain (@nutrilicious.byritajain)

    क्यों खराब है कॉफी और फर्मेंटेड फूड्स का मेल?

    एसिडिक नेचर

    कॉफी में कैफीन होता है, जो नेचर में एसिडिक होता है। वहीं, इडली और डोसा जैसे फर्मेंटेड फूड्स भी खमीर उठने की प्रक्रिया के कारण एसिडिक हो जाते हैं। जब आप दो एसिडिक चीजों को एक साथ लेते हैं, तो यह कुछ लोगों में पेट की परेशानी, जैसे एसिडिटी या अपच का कारण बन सकता है।

    यह भी पढ़ें- कॉफी में प्रोटीन पाउडर मिलाकर पिएंगे तो तेजी से कम होगा वजन, मिलेंगे और भी कई फायदे

    पोषक तत्वों का अवशोषण

    कॉफी में मौजूद टैनिन और कैफीन शरीर में आयरन और कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स के अवशोषण को बाधित कर सकते हैं। दूसरी ओर, इडली और डोसा जैसे फर्मेंटेड फूड्स आयरन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं, क्योंकि इन्हें दाल और चावल से बनाया जाता है। अगर आप इन आयरन और कैल्शियम से भरपूर फूड आइटम्स के साथ तुरंत कॉफी पीते हैं, तो संभावना है कि आपके शरीर को इन पोषक तत्वों का पूरा फायदा न मिल पाए।

    क्या करें?

    सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी कॉफी और फर्मेंटेड नाश्ते के बीच कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे का अंतर रखें। इससे शरीर को पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित करने का समय मिल जाता है।

    खबरें और भी

    अगर यदि आपको कॉफी और फर्मेंटेड फूड्स को एक साथ लेने के बाद एसिडिटी, पेट दर्द या कोई और परेशानी महसूस होती है, तो यह एक संकेत है कि आपको इस आदत को बदलना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- क्या Fatty Liver को ठीक करने में मदद कर सकती है कॉफी? सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर से जानें सच्चाई