विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर के बाहर टॉयलेट जाने में होती है दिक्कत, तो न करें इग्नोर, Shy Bowel Syndrome का हो सकता है संकेत

Published: Fri, 06 Feb 2026 03:36 PM (IST)

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो कहीं भी बाहर या सफर के दौरान टॉयलेट नहीं जा पाते? ...और पढ़ें

Shy Bowel Syndrome: क्या आप भी घर के अलावा कहीं और टॉयलेट नहीं जा पाते? (Image Source: Freepik)

Shy Bowel Syndrome: क्या आप भी घर के अलावा कहीं और टॉयलेट नहीं जा पाते? (Image Source: Freepik) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको भी सफर के दौरान या घर से बाहर होने पर टॉयलेट जाने में अजीब-सी घबराहट होती है? क्या आप उन लोगों में से हैं जो घंटों इंतजार करते हैं ताकि घर पहुंचकर ही सुकून से फ्रेश हो सकें? अगर हां, तो यह सिर्फ आपकी 'आदत' नहीं है। डॉ. शरद मल्होत्रा (सीनियर कंसल्टेंट एवं डायरेक्टर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, आकाश हेल्थकेयर) बताते हैं कि यह एक विशेष स्थिति है जिसे Shy Bowel Syndrome कहा जाता है।

Shy bowel syndrome symptoms

(Image Source: Freepik) 

यह शारीरिक नहीं, मानसिक समस्या है

डॉ. मल्होत्रा बताते हैं कि यह समस्या शारीरिक बीमारी से ज्यादा इंसान की मानसिक स्थिति से जुड़ी होती है। आमतौर पर यह उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है जो नेचर से थोड़े इंट्रोवर्ट होते हैं या जल्दी अनकम्फर्टेबल हो जाते हैं। यह स्थिति आपके मानसिक दबाव, तनाव और शरीर की पुरानी बनी हुई आदतों का नतीजा होती है।

दवाओं से ज्यादा थेरेपी है कारगर

चूंकि, इस समस्या की जड़ मन और आदतों में छिपी है, इसलिए डॉ. मल्होत्रा का मानना है कि इसमें दवाइयों का असर कम होता है। इसके बजाय, 'काउंसलिंग' और 'बिहेवियरल थेरेपी' ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। सही थेरेपी से मन के डर और हिचकिचाहट को दूर किया जा सकता है।

राहत पाने के आसान उपाय

डॉक्टर के अनुसार, लाइफस्टाइल में कुछ छोटे बदलाव करके स्थिति में सुधार लाया जा सकता है:

  • खान-पान: अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स शामिल करें और दिन भर में पर्याप्त पानी पिएं।
  • एक्सरसाइज: नियमित रूप से हल्की एक्सरसाइज करने की आदत डालें।
  • आदत बदलें: सबसे जरूरी है कि धीरे-धीरे घर के बाहर भी फ्रेश होने की आदत डालने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें- बार-बार तेल गर्म करना और बिना भिगोए दाल पकाना, रसोई की ये गलतियां गट हेल्थ पर पड़ रही भारी

यह भी पढ़ें- महिलाओं को ही क्यों होता है पेट में ज्यादा दर्द? वैज्ञानिकों ने सुलझा दी सालों पुरानी पहेली