यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गर्मियों में दही फायदेमंद तो है, मगर इतना भी नहीं कि हर दिन खाएं आप! यहां जानें इसके 5 नुकसान
गर्मियों में दही खाना शायद आपको भी अच्छा लगता होगा लेकिन यहां हम आपको इसके कुछ ऐसे नुकसान (Curd Side Effects) गिनाने जा रहे हैं जिसके बाद आप इसे लेकर ...और पढ़ें

HighLights
- गर्मियों में अक्सर लोग ज्यादा दही खाना शुरू कर देते हैं।
- हर दिन दही खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
- दही के नुकसान से बचने के लिए आपको कुछ बातें जान लेनी चाहिए।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Curd Side Effects: गर्मियों में दही खाना किसे पसंद नहीं होता? ठंडा-ठंडा दही, रायता, या लस्सी... ये सब गर्मी से राहत दिलाते हैं और पेट को भी दुरुस्त रखते हैं। दही में कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना बहुत ज्यादा दही खाना आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? जी हां, "अति हर चीज की बुरी होती है" वाली कहावत दही पर भी लागू होती है। आइए जानते हैं गर्मियों में भी रोजाना दही खाने से कौन-से 5 नुकसान (Disadvantages Of Eating Curd Daily) हो सकते हैं।

कब्ज की समस्या
अक्सर कहा जाता है कि दही पेट के लिए अच्छा है, लेकिन कुछ लोगों को रोजाना दही खाने से कब्ज की शिकायत हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है और कुछ लोगों के पाचन तंत्र को यह सूट नहीं करता, जिससे डाइजेशन स्लो हो सकता है। इसलिए अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, तो दही का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
वजन बढ़ना
अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं, तो दही का ज्यादा सेवन आपको मुश्किल में डाल सकता है। हालांकि दही हेल्दी होता है, लेकिन इसमें कैलोरी भी होती है, खासकर अगर आप फुल-फैट दही खाते हैं या उसमें चीनी मिलाकर खाते हैं। रोजाना बड़ी मात्रा में दही खाने से आपका कैलोरी इंटेक बढ़ सकती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- दही खाने के फायदे अनेक! गर्मियों में बनाएं इसकी टेस्टी डिशेज और उठाएं खाने का लुत्फ
जोड़ों का दर्द
आयुर्वेद के अनुसार, दही की तासीर ठंडी होती है और यह वात को बढ़ा सकता है। जिन लोगों को पहले से जोड़ों का दर्द या गठिया जैसी समस्या है, उनके लिए रोजाना ज्यादा दही खाना दर्द को और बढ़ा सकता है। जी हां, ठंडी प्रकृति के कारण यह शरीर में सूजन पैदा कर सकता है।
खबरें और भी
एसिडिटी और पेट फूलना
कुछ लोगों को ज्यादा दही खाने से एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या हो सकती है। खासकर अगर दही खट्टा हो या रात में खाया जाए। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड कुछ लोगों के पेट में गैस और जलन पैदा कर सकता है, जिससे असहजता महसूस हो सकती है।
एलर्जी या सेंसिटिविटी
कुछ लोगों को डेयरी उत्पादों से एलर्जी या सेंसिटिविटी होती है, जिसे Lactose Intolerance कहते हैं। ऐसे लोगों को दही खाने से पेट दर्द, दस्त, गैस या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको डेयरी प्रोडक्ट्स से ऐसी कोई समस्या होती है, तो दही से बचें या कम मात्रा में ही इसे खाएं।
यह भी पढ़ें- Weight Loss Journey को आसान बनाएंगी दही से बनने वाली 5 डिशेज, तेजी से वजन घटाना हो जाएगा आसान!
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।