यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दही में चीनी मिलाना सही है या फिर नमक, जानिए किस तरह खाने से सेहत को मिलता है ज्यादा फायदा
गर्मी हो या फिर सर्दी दही का सेवन आमतौर पर हर मौसम में ही किया जाता है। कुछ लोगों को यह चीनी के साथ ज्यादा स्वादिष्ट लगता है तो वहीं कई लोग ऐसे हैं जो ...और पढ़ें

HighLights
- कुछ लोग दही में चीनी मिलाकर खाना पसंद करते हैं।
- कई लोगों को दही में नमक डालकर खाना ही अच्छा लगता है।
- बड़ा सवाल है कि सेहत के लिहाज से दही का सेवन कैसे करना चाहिए?
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Curd with Sugar vs Curd with Salt: अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि दही को चीनी के साथ खाना ज्यादा बेहतर है या फिर दही के साथ, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। जाहिर तौर पर स्वाद में हर किसी की पसंद अलग होती है, लेकिन जब बात सेहत की आती है, तो कोई भी नुकसान नहीं उठाना चाहता है। तो चलिए बिना देर किए इस आर्टिकल में जान लीजिए कि दोनों में से दही खाने का कौन-सा तरीका ज्यादा बढ़िया है।

दही के साथ नमक
अगर आप डायबिटीज से ग्रसित हैं, तो आपको दही के साथ चीनी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसे में, नमक ही ज्यादा बेहतर विकल्प होता है, लेकिन ध्यान रहे कि यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसके अलावा नमक कई एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन अगर इसे दही में डाला जाए, तो इससे दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया भी काफी हद तक खत्म हो जाते हैं। साथ ही, नमक वाले दही का ज्यादा सेवन करने से हाइपरटेंशन की समस्या भी हो सकती है, इसलिए इन दोनों चीजों के मेल को अच्छा समझना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें- योगर्ट खाएं या दही, जानिए सेहत के लिए क्या है ज्यादा सही
दही के साथ चीनी
दही में चीनी डालकर खाना पाचन तंत्र के लिहाज से अच्छा रहता है। इससे दही में पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया खत्म नहीं होते हैं और यह पेट की जलन को भी शांत करता है। हालांकि, देखा यह भी जाता है कि इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन तेजी से वजन को बढ़ा सकता है, क्योंकि ये हाई कैलोरी कंटेंट से भरपूर हो जाता है। इसके अलावा डायबिटीज के रोगियों के लिए भी यह किसी भी हालत में सही नहीं है, इसलिए चाहे नमक हो या चीनी, दोनों के ही अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं, जिनका ध्यान रखते हुए ही दही का सेवन करना चाहिए।
किस तरह दही खाना है फायदेमंद?
दही में थोड़ी मात्रा में नमक या चीनी मिलाकर खाने का कोई खास नुकसान नहीं है, लेकिन अगर आप डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करते वक्त कुछ इससे होने वाले नुकसान को लेकर सावधान भी रहना चाहिए। ऐसे में, डॉक्टर्स बताते हैं कि दही को बिना नमक या चीनी मिलाए खाना ही सबसे बढ़िया ऑप्शन है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गुणों का खजाना है पोषक तत्वों से भरपूर दही, जानें इसे रोज खाने के कुछ फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Image Source: Freepik