Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क‍िस Vitamin की कमी से मांसपेश‍ियों में होता है दर्द? आप भी जान लें जरूरी बातें; दूर होगी हर समस्‍या

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 12:30 PM (IST)

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण लोगों को शारीरिक समस्याएं हो रही हैं। शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी से दि ...और पढ़ें

    मांसपेश‍ियों में दर्द होने का क्‍या है कारण (Image Credit- Freepik)
    मांसपेश‍ियों में दर्द होने का क्‍या है कारण (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. व‍िटाम‍िन और म‍िनरल हमारे शरीर में अहम भूम‍िका न‍िभाते हैं।
    2. हमारे शरीर में इनकी कमी होने से कई द‍िक्‍कतें बढ़ जाती हैं।
    3. आजकल लोगों को मांसपेश‍ियों में दर्द की समस्‍या हो रही है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में शायद ही कोई हो, ज‍िसे कोई शारीर‍िक समस्‍याएं न हों। दरअसल, खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के कारण लोगों को कई तरह की द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। शरीर को हेल्‍दी रखने के ल‍िए आपकी डाइट हेल्‍दी हाेनी चाह‍िए। इससे आपको सभी जरूरी पोषक तत्‍व जैसे व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स म‍िल पाते हैं।

    अगर शरीर में इनकी कमी हो जाए तो कई दि‍क्‍कतें बढ़ सकती हैं। आपको बता दें क‍ि इस समय अगर सबसे ज्‍यादा कोई समस्‍या लोगों को परेशान कर रही है तो वो है शरीर में दर्द होना। कई लोगों काे मसल्‍स में दर्द होता है। इससे आपको उठने-बैठने और चलने फ‍िरने में भी द‍िक्‍कत होने लगती है। लेक‍िन क्‍या आपने कभी सोचा है क‍ि हमारे मांसपेशि‍यों में दर्द क‍िस व‍िटा‍म‍िन की कमी से होता है?

    अगर आपको अभी तक इसका जवाब नहीं मालूम तो आपको हमारा ये लेख जरूर पढ़ना चाह‍िए। हम आपको बताएंगे क‍ि मांसपेश‍ियाें में क‍िस व‍िटाम‍िन की कमी से दर्द होता है और आप इसकी कमी को कैसे पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    व‍िटाम‍िन डी है ज‍िम्‍मेदार

    आपको बता दें क‍ि मांसपेश‍ियाें में दर्द बना रहता है तो इसके पीछे व‍िटाम‍िन डी ज‍िम्‍मेदार हो सकता है। जब शरीर में व‍िटाम‍िन डी की कमी होती है तो इससे आपके पैरों, एड़ि‍यों या फ‍िर हाथों में दर्द हो सकता है। इससे आपको लगातार थकान भी महसूस हो सकती है। इससे हड्ड‍ियों के फ्रैक्‍चर होने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार तो ह‍ड्ड‍ियों से कट की आवाज भी आ सकती है।

    खबरें और भी

    व‍िटाम‍िन बी12 की कमी बढ़ा देती है दर्द

    व‍िटाम‍िन डी के साथ-साथ व‍िटाम‍िन बी 12 की कमी से भी मसल्‍स में दर्द हो सकता है। इसकी कमी से भी जोड़ाें में दर्द होता है। साथ ही पैराें और हाथों में भी अकड़न महसूस हो सकती है। अगर इस पर ध्‍यान नहीं दि‍या गया तो खून की कमी भी हाे सकती है। ऐसे में आपको कमजोरी और थकान हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: इन 3 व‍िटाम‍िन्‍स की कमी से बिगड़ सकती है मेंटल हेल्‍थ, समय रहते करें बचाव; वरना बाद में होगा पछतावा

    कैसे करें व‍िटामि‍न डी की कमी को पूरा?

    • सनराइज के टाइम पर धूप में जरूर बैठें।
    • मशरूम, सी फूड, संतरा, दूध और दही को डाइट में शाम‍िल करें।

    बी12 की कमी को पूरा करेंगे ये फूड्स

    • सोया म‍िल्‍क
    • मशरूम
    • पालक
    • फोर्टिफाइड अनाज
    • दही
    • मौसमी फल

    यह भी पढ़ें: अच्‍छी नींद के बाद भी द‍िनभर बनी रहती है थकान? मानसून में इग्‍नोर न करें Vitamin-D की कमी के 8 लक्षण

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।