Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या सुबह लहसुन खाने से सचमुच कम होता है कोलेस्ट्रॉल? किसी के कहने पर न जाएं, यहां पढ़ें सच्चाई

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 05:01 PM (IST)

    आज के समय में जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, उन्हें अपने लाइफस्टाइल को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है। जी हां, अगर इसे कंट्रोल नहीं किया गया ...और पढ़ें

    क्या खाली पेट लहसुन खाने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल होता है कम? (Image Source: Freepik)

    क्या खाली पेट लहसुन खाने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल होता है कम? (Image Source: Freepik) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नसों में जमा हो रहा 'बैड कोलेस्ट्रॉल' आपके दिल के लिए एक खतरे की घंटी है। अगर बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल समय रहते काबू में न आए, तो यह हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्थिति भी पैदा कर सकता है। खासतौर से, जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल हाई है, उन्हें अपनी सेहत को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत होती है।

    हालांकि, अच्छी बात यह है कि केवल दवाइयां ही नहीं, बल्कि कुदरत के पास भी इसका इलाज मौजूद है। रिसर्च के मुताबिक, आपकी रसोई में मौजूद लहसुन इस खतरे को कम करने की ताकत रखता है (Lower Cholesterol Naturally)। आइए जानते हैं कैसे।

    Cholesterol

    (Image Source: Freepik)

    लहसुन में छिपा है सेहत का राज

    लहसुन में 'एलिसिन' नाम का एक बायोएक्टिव कंपाउंड पाया जाता है, जिसे कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। केवल खराब कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) को घटाने के अलावा, लहसुन के कई अन्य फायदे भी हैं, जैसे:

    • ब्लड प्रेशर को कम करना
    • रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार
    • शरीर को भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स देना

    Garlic for cholesterol

    (Image Source: Freepik)

    कैसे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है लहसुन?

    ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय लहसुन की एक कली छीलकर चबाने से 15 से 20 दिनों के भीतर हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। इस बारे में इजराइल के 'इंस्टिट्यूट ऑफ लिपिड एंड एथेरोस्क्लेरोसिस रिसर्च' ने एक राय भी दी है। स्टडी में बताया गया है कि लहसुन में मौजूद 'एलिसिन' लिवर की कोशिकाओं पर मौजूद रिसेप्टर्स के साथ जुड़कर खराब कोलेस्ट्रॉल के उत्पादन को रोक देता है। यह प्रक्रिया सेलुलर स्तर पर होती है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि इसका गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

    खबरें और भी

    raw garlic benefits

    (Image Source: Freepik)

    क्या है इसे खाने का सही तरीका?

    अध्ययन बताते हैं कि दिन में एक से दो कलियां कच्चा लहसुन खाना सुरक्षित होता है। आप इसे भोजन के साथ या उसके बिना भी खा सकते हैं। हालांकि, लहसुन के सेवन को लेकर कोई सख्त गाइडलाइंस नहीं हैं, लेकिन सप्लीमेंट्स लेने वालों को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। जैसे- गैस और बदहजमी, सीने में जलन, डायरिया और मुंह से बदबू आना इत्यादि।

    सावधानी है जरूरी

    लहसुन में खून को पतला करने वाले गुण होते हैं। इसलिए, यह उन लोगों के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है जो किसी प्रकार के ब्लीडिंग डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। इसके अलावा, लहसुन कुछ दवाओं के असर को भी कम कर सकता है। इसलिए, डाइट में कुछ भी बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है।

    Sources:

    यह भी पढ़ें- नसों में जम रही गंदगी? कम उम्र में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करेंगे ये 5 फूड्स

    यह भी पढ़ें- रात को पैरों में नजर आ सकते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के 5 लक्षण, दिखाई देते ही डॉक्टर से करवा लें टेस्ट