क्या छूने या साथ खाने से फैलता है हेपेटाइटिस-बी? दूर कर लें लिवर की इस बीमारी से जुड़े आम मिथक
हेपेटाइटिस-बी एक गंभीर इन्फेक्शन है, जिससे जुड़े मिथकों पर लोग आज भी आंख बंद करके भरोसा करते हैं। ...और पढ़ें

हेपेटाइटिस-बी से जुड़े मिथकों की सच्चाई (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लिवर की सबसे गंभीर बीमारियों में हेपेटाइटिस-बी भी शामिल है। यह एक वायल इन्फेक्शन होता है, जो हेपेटाइटिस-बी वायरस के कारण होता है। इस इन्फेक्शन से लाखों लोग जूझ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद इसे लेकर आज भी लोगों में जागरुकता की कमी है।
इसलिए आज वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के मौके पर आइए हेपेटाइटिस-बी से जुड़े कुछ मिथकों की सच्चाई जानते हैं। इन मिथकों को दूर करना मरीज की जिंदगी और इलाज, दोनों के लिए काफी जरूरी हैं। आइए जानें हेपेटाइटिस-बी से जुड़े कुछ मिथक और उनकी सच्चाई।
मिथक 1- छूने या हाथ मिलाने से हेपेटाइटिस-बी फैलता है।
सच्चाई- ये बहुत आम मिथक है, लेकिन इसमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है। हेपेटाइटिस व्यक्ति को छूने से, हाथ मिलाने, गले लगने, चूमने, खांसने या छींकने से फैलने वाली बीमारी नहीं है। यह वायरस ब्लड, अनसेफ सेक्स या पहले से इस्तेमाल हुई सुई से फैलता है। अगर कोई व्यक्ति हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित है, तो उसे छूने से बचना या उसे अलग-थलग कर देना गलत है।
मिथक 2- हेपेटाइटिस-बी हमेशा जानलेवा होता है।
सच्चाई- यह भी बहुत आम मिथक है और ज्यादातर लोग मानते हैं कि हेपेटाइटिस-बी जानलेवा होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। सही इलाज और लाइफस्टाइल की मदद से हेपेटाइटिस-बी को अच्छी तरह से कंट्रोल किया जा सकता है। ये जानलेवा तब बनता है, जब व्यक्ति सही इलाज न ले या शराब और तंबाकू का खूब इस्तेमाल करता हो। सही लाइफस्टाइल और दवाओं की मदद से इसे मैनेज किया जा सकता है।
खबरें और भी
मिथक 3- ब्रेस्टफीड करवाने से मां से बच्चे को हेपेटाइटिस-बी हो सकता है।
सच्चाई- ऐसा बिल्कुल नहीं है। मां के दूध से बच्चे में हेपेटाइटिस नहीं फैलता। हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव मां अपने शिशु को सुरक्षित तरीके से ब्रेस्ट फीड करवा सकती है। हालांकि, अगर निपल्स में क्रैक आ गया है या ब्लीडिंग हो रही है, तो उस समय ब्रेस्ट फीड न करवाएं। साथ ही, बच्चे को जन्म के बाद हेपेटाइटिस-बी का टीका लग जाता है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है।
मिथक 4- साथ में खाने-पीने या बर्तन शेयर करने से हेपेटाइटिस-बी फैलता है।
सच्चाई- कई लोग हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ खाना या पानी शेयर करने में संकोच करते हैं, लेकिन इससे हेपेटाइटिस नहीं फैलता। मरीज के साथ खाना खाने, पानी पीने या एक ही बर्तन का इस्तेमाल करने ले इन्फेक्शन का कोई खतरा नहीं होता।
मिथक 5- हेपेटाइटिस-बी की वैक्सीन से लिवर कैंसर का बचाव नहीं होता।
सच्चाई- यह एक खतरनाक मिथक है। हेपेटाइटिस-बी की वैक्सीन सिर्फ हेपेटाइटिस-बी वायरस से आपको बचाती है, वो भी अगर आप पहले से इन्फेक्टेड नहीं हैं तो। अगर व्यक्ति शराब पीता है या किसी दूसरे कारण से भी लिवर कैंसर हो सकता है।
- Hepatitis B Foundation
- Liver Well Org Australia