सुबह के पहले 60 मिनट तय करते हैं आपकी सेहत का हाल! आंख खुलते ही करें 3 काम और इन चीजों से रहें दूर
सुबह उठने के बाद के 60 मिनट आपकी सेहत के लिए गोल्डन आवर होते हैं। इस दौरान कुछ गलतियों से बचना चाहिए और कुछ आदतों को अपनाना चाहिए।
-1777530743987_m.webp)
न्यूरोलॉजिस्ट से जानें इस 'गोल्डन आवर' का परफेक्ट रूटीन (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह आंख खुलते ही आप सबसे पहले क्या करते हैं? इस एक सवाल का जवाब आपके पूरे दिन का मूड, एनर्जी लेवल और मेंटल हेल्थ तय कर सकता है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार के अनुसार, जागने के बाद के शुरुआती 60 मिनट आपके दिनभर की नींव रखते हैं।
अगर इस गोल्डन आवर का सही इस्तेमाल किया जाए, तो न सिर्फ आपका फोकस बढ़ता है, बल्कि पूरी सेहत दुरुस्त रहती है। आइए जानते हैं कि सुबह के पहले घंटे में आपको कौन सी आदतें अपनानी चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए।
सुबह उठते ही क्या करें?
- धूप में जाएं- डॉ. कुमार के अनुसार, सोकर उठने के 30 से 60 मिनट के भीतर बाहर जाना और धूप लेना सबसे जरूरी है। सूरज की रोशनी हमारे शरीर में कोर्टिसोल के रिलीज को एक्टिव करती है, जो हमें अलर्ट बनाता है। साथ ही, यह शाम को बनने वाले मेलाटोनिन हार्मोन के लिए एक काउंटडाउन टाइमर सेट कर देता है, जिससे रात को समय पर नींद आती है।
- तुरंत हाइड्रेशन- पूरी रात की नींद के दौरान हमारा शरीर पानी की कमी महसूस करने लगता है। इसलिए, जागने के बाद सबसे पहले पानी पीना चाहिए। यह मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करने और शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
- हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग- सुबह उठते ही बहुत भारी वर्कआउट के बजाय ब्रिस्क वॉकिंग और स्ट्रेचिंग करें। यह शरीर के तापमान को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आप पूरे दिन ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं।
How you spend your first 60–90 minutes sets the neurobiological "tone" for the rest of your day.
— Dr Sudhir Kumar MD DM (@hyderabaddoctor) April 26, 2026
To optimize health, mood, and energy, you must align your morning habits with your body’s natural circadian rhythms and chemical processes.
1. Prioritize Natural Light Exposure…
किन गलतियों से बचें?
- तुरंत चाय या कॉफी न पिएं- ज्यादातर लोग आंख खुलते ही बेड टी या कॉफी के शौकीन होते हैं, लेकिन डॉ. कुमार इसे टालने की सलाह देते हैं। जागने के तुरंत बाद कैफीन लेना शरीर के प्राकृतिक हार्मोनल संतुलन में बाधा डाल सकता है।
- सोशल मीडिया और ईमेल से दूरी- सुबह-सुबह फोन उठाकर ईमेल चेक करना या सोशल मीडिया स्क्रॉल करना तनाव पैदा कर सकता है। यह आपके दिमाग को सूचनाओं के बोझ तले दबा देता है और फोकस को प्रभावित करता है।
- स्नूज बटन का इस्तेमाल न करें- अलार्म बजने पर उसे 10 मिनट के लिए स्नूज करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। जब आप दोबारा 10 मिनट के लिए सोते हैं, तो आपका दिमाग एक नया स्लीप साइकिल शुरू कर देता है जिसे वह पूरा नहीं कर पाता। इससे उठने के बाद आप ज्यादा थकान और आलस महसूस करते हैं।
- शुगरी सीरियल्स न खाएं- अपने दिन की शुरुआत ज्यादा चीनी वाले अनाज या प्रोसेस्ड फूड से न करें। यह शुगर लेवल को अचानक बढ़ा देता है, जिसके बाद दिन के एनर्जी का स्तर तेजी से गिर सकता है।
