कुर्सी पर घंटों बैठने से 'जाम' हो गए हैं पेल्विक मसल्स? इन 5 आसान एक्सरसाइज से तुरंत दूर करें जकड़न
लंबे समय तक बैठे रहने के कारण पेल्विक मसल्स में अकड़न होने लगती है। इससे राहत पाने के लिए रोज कुछ मिनट पेल्विक स्ट्रेच करना जरूरी है। ...और पढ़ें

पेल्विक मसल्स को स्ट्रेच करने के लिए एक्सरसाइज (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। काम की वजह से घंटों हमें एक ही जगह बैठे रहना पड़ता है। लगातार घंटों एक ही पोस्चर में बैठने से पेल्विक रीजन की मांसपेशियां पूरी तरह से जाम होने लगती हैं। लंबे समय तक ये परेशानी बनी रहे, तो कुर्सी से उठना बैठना भी मुश्किल हो जाता है।
लेकिन इस परेशानी से आसानी से बचा जा सकते हैं। अपने दिन के कुछ मिनट निकालकर आप पेल्विक मसल्स को स्ट्रेच करने के लिए कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। यहां हम ऐसी ही 5 एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं।
बटरफ्लाई स्ट्रेच
-1777272563434.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
यह पेल्विक एरिया को खोलने के लिए सबसे बेहतरीन और आसान एक्सरसाइज है।
- कैसे करें- जमीन पर बैठ जाएं और अपने घुटनों को मोड़कर पैरों के तलवों को आपस में मिला लें। अपने घुटनों को बाहर की तरफ मोड़ें।
- अपने पैरों को कूल्हों के जितना हो सके करीब लाएं और धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें।
- इस मुद्रा में 30 सेकंड तक रुकें और पेट से गहरी सांस लेते रहें।
फ्लैट फ्रॉग

(AI Generated Image)
यह स्ट्रेच जांघों की अंदरूनी मांसपेशियों और पेल्विक हिस्से पर गहरा असर डालता है।
- कैसे करें- अपने हाथों और घुटनों के बल जमीन पर आ जाएं। अब अपने घुटनों को कूल्हों की चौड़ाई से थोड़ा ज्यादा फैलाएं।
- अपने कूल्हों को धीरे-धीरे पीछे एड़ियों की तरफ ले जाएं। ज्यादा खिंचाव महसूस करने के लिए अपनी कोहनियों को जमीन पर टिका सकते हैं।
- गहरी सांस लेते हुए इस खिंचाव को 30 सेकंड तक बनाए रखें।
रिलैक्स्ड फ्रॉग
यह एक्सरसाइज पेल्विक मसल्स को आराम देने और उन्हें फ्लेक्सिबल बनाने में मदद करता है।
खबरें और भी
- कैसे करें- अपने शरीर का वजन हाथों और पैरों पर रखें।
- अपने कूल्हों को अपनी एड़ियों के बीच रखें। अब अपनी कोहनियों से अपने घुटनों के अंदरूनी हिस्से को धीरे से बाहर की तरफ धकेलें।
- पेट से गहरी सांस लेते हुए 30 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।
पाइल स्क्वॉट

(Picture Courtesy: Freepik)
खड़े होकर की जाने वाली यह एक्सरसाइज जांघों और पेल्विक फ्लोर को मजबूती देती है।
- कैसे करें- पैरों को कूल्हों की चौड़ाई से ज्यादा फैलाकर सीधे खड़े हो जाएं और पंजों को थोड़ा बाहर की ओर रखें।
- सांस लेते हुए नीचे की तरफ स्क्वाट करें, जब तक कि आपको अपनी अंदरूनी जांघों में खिंचाव महसूस न होने लगे। इसके बाद, पैरों के बल जोर लगाते हुए वापस खड़े हो जाएं।
- इस खिंचाव को 8-10 सेकंड तक रोकें और गहरी सांस लेना जारी रखें।
हैप्पी बेबी

(Picture Courtesy: Freepik)
यह एक्सरसाइज पीठ के निचले हिस्से और पेल्विक क्षेत्र के तनाव को कम करने के लिए बेहतरीन है।
- कैसे करें- पीठ के बल लेट जाएं और अपने घुटनों को मोड़कर पैरों को ऊपर उठाएं।
- अपने दोनों हाथों से पैरों के अंदरूनी हिस्से को पकड़ें। अपने घुटनों को चौड़ा करें और हाथों से नीचे की तरफ हल्का दबाव डालें।
- 30 सेकंड तक इस पोजीशन में रहें और गहरी सांसें लें।
स्पेशल टिप- इन सभी एक्सराइज के दौरान सांसों पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार ही स्ट्रेच करें और किसी भी तरह का तेज दर्द महसूस होने पर रुक जाएं।