Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कार्डियो के बाद नहीं लेते प्रोटीन? आपकी एक भूल कर रही है जिम की पूरी मेहनत बर्बाद

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Fri, 24 Apr 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    कार्डियो के बाद प्रोटीन शेक को एक आसान, सुविधाजनक ऑप्शन माना गया है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी बातें। ...और पढ़ें

    कार्डियो के बाद प्रोटीन क्यों है जरूरी (Picture Credit- AI Generated)

    कार्डियो के बाद प्रोटीन क्यों है जरूरी (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. कार्डियो के बाद प्रोटीन रिकवरी में सहायक

    2. लीन मसल मास बनाए रखने में मददगार

    3. भूख नियंत्रण और ब्लड शुगर स्थिर करता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ज्यादातर लोगों को लगता है कि प्रोटीन शेक तो केवल वेटलिफ्टिंग या मसल बिल्डिंग के लिए ही जरूरी होता है। लेकिन कार्डियो के बाद भी समय पर प्रोटीन शेक लेना उतना ही अहम है।

    चाहे आप ताकत के लिए ट्रेनिंग कर रहे हों, फैट लॉस के लिए या सिर्फ अपनी फिटनेस के स्तर को बनाए रखने के लिए, कार्डियो के बाद प्रोटीन लेना जल्द रिकवरी, परफॉर्मेंस और गोल तक पहुंचाने के लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं, प्रोटीन इतना महत्वपूर्ण क्यों है और इसे लेने के क्या तरीके हैं।

    कार्डियो के बाद प्रोटीन शेक पीने के ये होते हैं फायदे

    • वेट लॉस के दौरान भी प्रोटीन लीन मसल मास बनाए रखने में मदद करता है, जोकि खिलाड़ियों, धावकों के लिए बेहद जरूरी है।
    • एक्सरसाइज के बाद रिकवरी भी उतनी ही जरूरी होती है और प्रोटीन शेक उसमें अहम रोल निभाता है। इससे आप अपनी ट्रेनिंग को बिना गैप के ज्यादा नियमित रूप से कर पाते हैं।
    • अगर आप वेट लॉस या फैट लॉस के लिए कार्डियो कर रहे हैं तो वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक आपकी भूख को कंट्रोल करने, ब्लड शुगर को स्थिर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    कितना प्रोटीन है जरूरी

    वैसे तो ज्यादातर लोगों को वर्कआउट के बाद 20-30 ग्राम हाई क्वालिटी प्रोटीन की जरूरत होती है, हालांकि इन बातों पर भी इसकी मात्रा निर्भर करती है:

    • कार्डियो की तीव्रता और समय
    • दिनभर में ली गई प्रोटीन की कुल मात्रा
    • ट्रेनिंग से क्या लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं

    इस तरह चुनें अपने लिए सही प्रोटीन

    • व्हे और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का ऑप्शन चुनें, जैसे मटर या राइस जैसे सोर्स से तैयार प्रोटीन।
    • लो शुगर, नो फिलर्स और क्लीन इंग्रीडिएंट्स वाले प्रोटीन शेक ही चुनें।
    • प्रोटीन को फुल मील की तुलना में शेक के रूप में लेना आसान होता है। जिम में भी आप इसे आसानी से ले जा सकते हैं। शेक के अलावा आप बेक्ड चीजों, ओट्स और पुडिंग में भी प्रोटीन पाउडर मिला सकते हैं।

    ऐसी गलतियां करने से बचें

    • प्रोटीन बिलकुल न लेना: काफी लोग कार्डियो के बाद हाइड्रेशन और कार्ब नहीं भूलते, लेकिन प्रोटीन को भूल जाते हैं। इससे उनकी रिकवरी धीमी पड़ जाती है।
    • खाने के बदले प्रोटीन शेक: प्रोटीन शेक खाने का विकल्प नहीं, बल्कि सप्लीमेंट है। भले ही कार्डियो के बाद आप प्रोटीन शेक लेते हों, लेकिन कार्डियो सेशन से कुछ घंटों पहले बैलेंस डाइट लेना ना भूलें।

    यह भी पढ़ें- जिम में बॉडी बनाने के लिए खा रहे हैं क्रिएटिन? हो जाएं सावधान, डैमेज हो सकती है किडनी

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी