Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वजन कम करने के लिए बेस्ट हैं ये 7 'इन्फ्यूज्ड वॉटर', बेली फैट के साथ-साथ क्रेविंग भी होगी कंट्रोल

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Thu, 23 Apr 2026 06:30 AM (IST)

    कुछ तरह के इन्फ्यूज्ड वॉटर मेटाबॉलिज्म को एक्टिव बनाने में मदद करते हैं, जिससे वेट लॉस में फायदा मिलता है। ...और पढ़ें

    सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये इंफ्यूज्ड वॉटर (Picture Courtesy: Freepik)

    सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये इंफ्यूज्ड वॉटर (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वजन कम करना केवल डाइट और एक्सरसाइज पर निर्भर नहीं होता, बल्कि सही तरीके से हाइड्रेटेड रहना भी उतना ही जरूरी है। साधारण पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, लेकिन अगर इसमें कुछ नेचुरल इंग्रेडिएंट्स मिलाकर इन्फ्यूज्ड वॉटर बनाया जाए, तो यह वेट लॉस को और भी सुरक्षित और प्रभावी बना सकता है। 

    इन्फ्यूज्ड वॉटर मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, भूख को कंट्रोल करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। आइए जानते हैं इन बेहतरीन इन्फ्यूज्ड वॉटर के बारे में,जो वेट लॉस में सहायक हैं। 

    वजन कम करने में मददगार हैं ये इन्फ्यूज्ड वॉटर

    • लेमन एंड मिंट वॉटर- नींबू में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो फैट बर्निंग प्रॉसेज को बढ़ाता है। इसमें पुदीना मिलाने से पाचन बेहतर होता है और पेट हल्का महसूस होता है। यह इन्फ्यूज्ड वॉटर सुबह खाली पेट पीना बहुत फायदेमंद है।
    Lemon Infused Water
    (Picture Courtesy: Freepik)
    • खीरा वॉटर- खीरे में पानी और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यह शरीर को कूलिंग इफेक्ट देता है और ओवरईटिंग से बचाता है। खीरे के स्लाइस काटकर पानी में डालें और कुछ देर ठंडा होने दें। यह पानी गर्मियों के लिए बेस्ट है।
    • दरक-नींबू वॉटर- अदरक थर्मोजेनिक फूड है, यानी यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। नींबू इसमें विटामिन-सी और डिटॉक्सिफाइंग प्रॉपर्टीज जोड़ देता है। यह वॉटर फैट लॉस के साथ-साथ इम्युनिटी को भी मजबूत करता है
    • एप्पल-सिनेमन वॉटर- सेब और दालचीनी का कॉम्बिनेशन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। यह मीठा खाने की क्रेविंग कम करता है और वेट मैनेजमेंट में सहायक है। एक जग पानी में सेब के स्लाइस और दालचीनी की स्टिक डालें और रातभर फ्रिज में रखें।
    • ऑरेंज-मिंट वॉटर- संतरा विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें पुदीना मिलाने से यह रिफ्रेशिंग और एनर्जेटिक ड्रिंक बन जाता है। यह खासतौर पर मिड-डे क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद करता है।
    • बेरी इन्फ्यूज्ड वॉटर- स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी या रास्पबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होती हैं। ये शरीर से फ्री रेडिकल्स को हटाती हैं और स्किन को ग्लोइंग भी बनाती हैं। बेरी वॉटर लो-कैलोरी डिटॉक्स ड्रिंक का बेस्ट ऑप्शन है।
    • एलोवेरा-लेमन वॉटर- एलोवेरा पाचन को दुरुस्त करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें नींबू मिलाने से यह और भी असरदार डिटॉक्स ड्रिंक बन जाता है। यह वॉटर सुबह खाली पेट पीने से वेट लॉस के साथ-साथ स्किन हेल्थ भी बेहतर होती है।
    Aloevera Infused Water
    (Picture Courtesy: Freepik)

    इन्फ्यूज्ड वॉटर न सिर्फ वेट लॉस में मददगार है, बल्कि यह शरीर को हाइड्रेटेड, एनर्जेटिक और डिटॉक्सिफाइड भी रखता है। इन ड्रिंक्स को आप रोजाना रोटेशन में इस्तेमाल कर सकते हैं।


     
    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।