जिम में बॉडी बनाने के लिए खा रहे हैं क्रिएटिन? हो जाएं सावधान, डैमेज हो सकती है किडनी
बॉडी बनाने के जुनून में युवा क्रिएटिन सप्लीमेंट का अत्यधिक सेवन कर रहे हैं, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। ...और पढ़ें
-1774516785387_m.webp)
बॉडी बनाने के चक्कर में किडनी हो सकती है खराब (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों युवाओं पर बॉडी बनाने का एक अलग ही जूनुन सवार है। परफेक्ट बॉडी पाने के चाहत में सप्लीमेंट फूड का चलन काफी ज्यादा बढ़ चुका है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
दरअसल, हॉस्पिटल में भर्ती हुए एक 24 वर्षीय युवक की दोनों किडनियां डैमेज पाई गई। बाद में पता चला कि जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में वह कुछ महीनों से क्रिएटिन फूड सप्लीमेंट ले रहा था। युवाओं में बॉडी बनाने का ट्रेंड काफी बढ़ चुका है और इसलिए अब वह प्रोटीन के साथ क्रिएटिन सप्लीमेंट ले लेने लगे हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे शरीर पर कैसे असर डालता है क्रिएटिन-
क्या कहते हैं डॉक्टर?
इस बारे में मेदांता नोएडा में नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट की सीनियर कंसल्टेंट डॉ लवी गौर बताती हैं कि क्रिएटिन एक बहुत ही आम तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला सप्लीमेंट है खासकर फिटनेस से जुड़े लोगों के बीच और किडनी के स्वास्थ्य के साथ इसके संबंध को अक्सर गलत समझा जाता है। आइए, इसे साफ और व्यावहारिक तरीके से समझते हैं।
आखिर क्या है क्रिएटिन?
क्रिएटिन एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला यौगिक है, जो मांसपेशियों में जमा होता है और इसका उपयोग तुरंत ऊर्जा (ATP उत्पादन) के लिए किया जाता है। यह एक सप्लीमेंट के रूप में भी उपलब्ध है, आमतौर पर क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट के रूप में।
खबरें और भी
शरीर पर इसका असर
- कई स्टडीज से पता चलता है कि जब इसे बताई गई मात्रा (3–5 g/दिन) में लिया जाता है, तो इससे कोई खास नुकसान नहीं होता।
- मांसपेशियों में ये क्रिएटिन, क्रिएटिनिन में बदल जाता है, जिसे गुर्दे शरीर से बाहर निकाल देते हैं।
- इससे सीरम क्रिएटिनिन का लेवल थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि गुर्दों को कोई नुकसान हुआ है।
- यह मात्र क्रिएटिनिन का अधिक उत्पादन है, जो की क्रिएटिन सप्लीमेंट लेने से होता है।
कई अलग-अलग अध्ययनों से लगातार ऐसे सबूत मिल रहे हैं कि क्रिएटिन का सेवन कम से कम किडनी के लिए नुकसानदायक नहीं हो सकता है। हालांकि, इन अध्ययनों में 1 हफ्ते से लेकर 1 साल तक के व्यक्तियों का डेटा शामिल है। इसलिए, क्रिएटिन सप्लीमेंट के लंबे समय तक सेवन का क्या असर होता है, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है।
सही तरीके से लेना जरूरी
ज्यादातर स्वस्थ लोगों के लिए, जब इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाता है, तो यह सुरक्षित है। नियमित व्यायाम, कम समय के लिए उपयोग, पेट और आंतों से जुड़े दुष्प्रभावों से बचने के लिए खुराक को धीरे-धीरे बढ़ाना और शरीर में पानी की उचित मात्रा बनाए रखना। ये सभी प्रतिकूल प्रभावों से बचने में सहायक हो सकते हैं।
जिन मरीजों को पहले से ही किडनी की बीमारी है, उनमें इसका उपयोग करने की सलाह फिलहाल नहीं दी जाती है। इसका कारण यह है कि इस वर्ग के मरीजों में इसकी सुरक्षा को प्रमाणित करने वाला कोई भी अध्ययन अभी तक उपलब्ध नहीं है।
यह भी पढ़ें- 90% महिलाएं अनजान! शरीर को पुरुषों से कहीं ज्यादा होती है ओमेगा-3 की जरूरत, पढ़ें क्यों?
यह भी पढ़ें- स्ट्रेस दूर करने वाला अश्वगंधा कहीं आपका लिवर तो खराब नहीं कर रहा? डॉक्टर का बड़ा खुलासा
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।