Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ज्यादा प्रोटीन खाने से सेहत नहीं बनती, किडनी खराब होती है! जानिए दिनभर में कितना प्रोटीन लेना है सही

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 05:57 PM (IST)

    आजकल लोकप्रिय हाई प्रोटीन डाइट का अत्यधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, खासकर किडनी के लिए। ...और पढ़ें

    ज्यादा प्रोटीन खाने से बचें: किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान (Picture Credit- 	AI Generated)

    ज्यादा प्रोटीन खाने से बचें: किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल काफी ज्यादा बदल चुकी है। लोगों खानपान की आदतें भी काफी ज्यादा बदल चुकी है। आजकल लोग वेट लॉस, बॉडी बनाने या ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए 'हाई प्रोटीन डाइट' फॉलो कर रहे हैं।

    बीते कुछ समय से यह डाइट लोगों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी है। कई लोगों का यह मानना है कि जितना ज्यादा प्रोटीन खाएंगे या प्रोटीन शेक पिएंगे, उनकी सेहत उतनी ही अच्छी बनेगी, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है।

    एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रोटीन शरीर के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका इनटेक भारी पड़ सकता है-खासकर किडनी के लिए।

    प्रोटीन जरूरी क्यों है?

    मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली में नेफ्रोलॉजी के डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) विशाल सिंह बताते हैं कि प्रोटीन हमारी मांसपेशियों को मजबूत रखने, उन्हें रिपेयर करने और हमारी इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी है।

    high protein diet (1)

    (Picture Credit- AI Generated)

    डॉक्टर बताते हैं कि अगर आप इसे सही मात्रा में लेते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन समस्या तब शुरू होती है, जब कोई लिमिट से ज्यादा प्रोटीन खाने लगता है। जब हमारा शरीर प्रोटीन को पचाता है, तो इससे शरीर में कुछ वेस्ट बनता है, जिसे बाहर निकालने का काम किडनी करती है। 

    खबरें और भी

    ज्यादा प्रोटीन खाने के नुकसान

    • किडनी स्टोन का खतरा: जब कोई बहुत ज्यादा प्रोटीन खाने लगता है, तो इससे किडनी पर इस कचरे (खासकर नाइट्रोजन वेस्ट) को फिल्टर करने का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। लंबे समय तक ऐसा होने पर शरीर में पानी की कमी हो सकती है, यूरिन में कैल्शियम बढ़ सकता है और कई बार किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। 
    • बीमारियों का बढ़ता रिस्क: अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, किडनी की बीमारी है या जिनके परिवार में किडनी की समस्या का इतिहास रहा है, तो उनके लिए जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना खतरनाक हो सकता है।
    • पेट और पाचन की समस्याएं: ज्यादा प्रोटीन लेने वाले लोग अक्सर अपने खाने में फाइबर जैसे ताजे फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज की मात्रा कम कर देते हैं। इस असंतुलन की वजह से पेट में एसिडिटी बढ़ती है, पाचन धीमा हो जाता है और आंतों को नुकसान पहुंचता है।
    high protein diet (2)
     

    क्या है प्रोटीन लेने का सही तरीका?

    • एक्सपर्ट्स हमेशा सलाह देते हैं कि सिर्फ प्रोटीन के पीछे भागने के बजाय एक बैलेंस्ड डाइट फॉलो करें। आपको कितने प्रोटीन की जरूरत है, यह आपकी उम्र, आप दिनभर में कितनी मेहनत करते हैं और आपकी सेहत पर निर्भर करता है।
    • सही डाइट के लिए ऐसे प्रोटीन चुनें जो किडनी पर ज्यादा लोड न डालें। इनमें दालें, राजमा-छोले, दूध-दही, अंडे, मछली, लीन मीट और मेवे शामिल हैं। 
    • इसके अलावा भरपूर पानी पिएं। इससे किडनी आसानी से शरीर की सारी गंदगी यूरिन के जरिए बाहर निकाल देती है।

    यह भी पढ़ें- सिरदर्द होते ही तुरंत खा लेते हैं पेनकिलर? डॉक्टर की चेतावनी- किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान

    यह भी पढ़ें- किडनी डिजीज को साइलेंट किलर क्यों कहा जाता है? डॉक्टर ने बताए किन लक्षणों से रहना चाहिए सावधान