Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्ट्रेस दूर करने वाला अश्वगंधा कहीं आपका लिवर तो खराब नहीं कर रहा? डॉक्टर का बड़ा खुलासा

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 12:20 PM (IST)

    आजकल हर कोई स्ट्रेस कम करने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन एक बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या यह वाकई पूरी तरह सुरक्षित है? ...और पढ़ें

    क्या लिवर को नुकसान पहुंचाता है अश्वगंधा? (Image Source: AI-Generated)

    क्या लिवर को नुकसान पहुंचाता है अश्वगंधा? (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस को दूर भगाने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल बहुत आम हो गया है। फोर्टिस हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वत्स का कहना है कि लोगों को लगता है कि यह एक जड़ी-बूटी है, इसलिए इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं हो सकता... लेकिन क्या यह धारणा 100% सही है? आइए, डॉक्टर की मदद से इससे जुड़े जोखिमों की असली कहानी समझते हैं।

    Ashwagandha Liver Injury

    (Image Source: AI-Generated)

    अश्वगंधा खाने वाले हो जाएं सावधान

    वैज्ञानिक तौर पर 'विथानिया सोम्निफेरा' के नाम से मशहूर इस पौधे के कई शानदार फायदे हैं। यह आपको सुकून भरी नींद देता है, तनाव बढ़ाने वाले कोर्टिसोल हार्मोन को घटाता है, शरीर की सूजन कम करता है और टेस्टोस्टेरोन का स्तर सुधारने में भी बहुत असरदार है, लेकिन सिर्फ इन फायदों को देखकर आंख बंद करके इसे खाना शुरू कर देना समझदारी नहीं है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Dr. Shubham Vatsya (@dr.shubhamvatsya)

    दोष अश्वगंधा का नहीं, मिलावट का है

    डॉक्टर की मानें, तो हाल ही में सामने आई कुछ रिपोर्ट्स थोड़ी डराने वाली हैं। इनमें बताया गया है कि अश्वगंधा का सेवन करने वाले कुछ लोगों को लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ा।

    हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका असली गुनहगार खुद अश्वगंधा नहीं है। असल समस्या बाजार में बिकने वाले खराब क्वालिटी के सप्लीमेंट्स हैं। कई बार इसकी पैदावार और पैकेजिंग के तरीके इतने खराब होते हैं कि इसमें सीसा जैसी खतरनाक भारी धातुएं मिल जाती हैं। जब यह अशुद्ध सप्लीमेंट हमारे शरीर में जाता है, तो यह सीधा हमारे लिवर पर वार करता है।

    Ashwagandha Causes Liver Injury

    (Image Source: AI-Generated)

    इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए सेवन

    हर इंसान का शरीर अलग तरह से काम करता है। कुछ खास स्वास्थ्य स्थितियों में अश्वगंधा का इस्तेमाल बिल्कुल मना है। आपको इससे दूर रहना चाहिए अगर:

    'नेचुरल' का मतलब सुरक्षित होना नहीं है

    पैकेट पर लिखे "100% प्राकृतिक" या "नेचुरल" शब्द का यह मतलब कतई नहीं है कि वह चीज आपके लिए पूरी तरह सुरक्षित है। डॉक्टर का साफ कहना है कि अपनी सेहत के साथ कोई रिस्क न लें। इस सप्लीमेंट को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- खाना खाने के बाद खांसी और गले में खराश को न करें नजरअंदाज, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट समझा रहे वजह

    यह भी पढ़ें- रसोई में रखी दालचीनी से लिवर हो सकता है डैमेज, एक्सपर्ट ने कहा- खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये बात