रसोई में रखी दालचीनी से लिवर हो सकता है डैमेज, एक्सपर्ट ने कहा- खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये बात
दालचीनी हर घर में इस्तेमाल होने वाला एक आम मसाला है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर दालचीनी एक जैसी नहीं होती? जी हां, सही पढ़ा! न्यूट्रिशनिस्ट लीमा मह ...और पढ़ें

दालचीनी खरीदने से पहले हो जाएं सावधान (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए दालचीनी का सेवन कर रहे हैं, तो सही दालचीनी का चुनाव करना बेहद जरूरी है। दरअसल, ज्यादातर लोग दालचीनी का इस्तेमाल ब्लड शुगर कंट्रोल, इंसुलिन रेजिस्टेंस, पीसीओएस में मदद या मेटाबॉलिक हेल्थ को सुधारने के लिए करते हैं, लेकिन गलत दालचीनी का रोज इस्तेमाल फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है (How to Identify Real Cinnamon)। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।
View this post on Instagram
सीलोन दालचीनी
- इसे 'ट्रू सिनेमन' भी कहा जाता है और यह मुख्य रूप से श्रीलंका से आती है।
- इसमें प्राकृतिक रूप से 'कौमारिन' की मात्रा बहुत कम होती है।
- इसे लंबे समय तक रोजाना इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित माना जाता है।
- सीलोन दालचीनी के अर्क पर किए गए अध्ययनों में देखा गया है कि यह फास्टिंग ब्लड शुगर और इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने में मदद करती है।
कैसिया दालचीनी
- यह बाजार में सबसे ज्यादा मिलने वाली साधारण दालचीनी है।
- इसमें कौमारिन का स्तर काफी ज्यादा होता है।
- अगर आप इसे केवल स्वाद के लिए कभी-कभार खाने में डालते हैं, तो यह ठीक है।
- अगर आप इसे सेहत के लिए रोजाना या ज्यादा मात्रा में लेते हैं, तो यह आपके लिवर पर एक्स्ट्रा दबाव डाल सकती है।

(Image Source: AI-Generated)
इस बात का रखें ध्यान
अगर आप दालचीनी का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद और खुशबू के लिए कर रहे हैं, तो कोई भी टाइप चलेगा, लेकिन अगर दालचीनी आपके डेली हेल्थ रूटीन का हिस्सा है, तो सीलोन दालचीनी चुनना ही समझदारी है।
कैसे करें सही दालचीनी की पहचान?
दुकान पर सही दालचीनी पहचानने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:
- सीलोन दालचीनी: इसकी छाल पतली, मुलायम और कई परतों वाली होती है, बिल्कुल मुड़े हुए कागज की तरह।
- कैसिया दालचीनी: यह मोटी, सख्त और लकड़ी जैसी होती है। इसमें केवल एक ही परत होती है।
अगर आप पाउडर खरीद रहे हैं, तो पैकेट पर लेबल जरूर पढ़ें। उस पर 'Ceylon cinnamon' या 'Cinnamomum verum' लिखा होना चाहिए।