यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वेट लॉस से लेकर हाई बीपी कंट्रोल करने तक, सुबह-सवेरे अंजीर का पानी पीने से मिलते हैं लाजवाब फायदे
कैल्शियम आयरन और फाइबर जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है ये तो आपने कई दफा पढ़ा या सुना होगा लेकिन क्या आपको इसके ...और पढ़ें

HighLights
- शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए सिर्फ अंजीर ही नहीं, इसका पानी भी काफी फायदेमंद होता है।
- भीगे हुए अंजीर का पानी आपके हार्ट से लेकर हड्डियों तक को दुरुस्त करने में बहुत मदद करता है।
- सुबह-सवेरे इसका सेवन करने से आपको कब्ज की समस्या से भी निजात मिल सकती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Anjeer Water Benefits: सुबह-सवेरे उठकर हम क्या खाते-पीते हैं, इसका हमारी सेहत पर गहरा असर पड़ता है। अगर आप भी अपनी सुबह की शुरुआत चाय-पराठे से करते हैं, तो सावधान हो जाइए। आपकी ये आदत ही शरीर में होने वाली कई बीमारियों की जड़ है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको एक सूपरफूड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके पानी में ढेरों फायदे छिपे हैं। जी हां, हम अंजीर (Dry Figs) की बात कर रहे हैं। अक्सर लोग पानी में भीगे हुए अंजीर का सेवन तो कर लेते हैं, लेकिन इसके पानी को फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आइए इस आर्टिकल में जान लीजिए इसके लाजवाब फायदे।

हाई बीपी कंट्रोल करता है
अगर आप भी हाई बीपी की समस्या से परेशान हैं, तो सुबह उठकर भीगे अंजीर का पानी पी सकते हैं। चूंकि ये पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में आपके बल्ड प्रेशर को कंट्रोल करने में बड़ी भूमिका निभाता है।
यह भी पढ़ें- यूटीआई से बचाव में मददगार है क्रैनबेरी की चाय, जानें इसे बनाने की विधि और अन्य फायदे
कब्ज से दिलाका है छुटकारा
अंजीर में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में यह पेट संबंधी तमाम तरह की परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। इसका पानी पीने से कब्ज की समस्या में आराम पड़ता है।

स्किन को ग्लोइंग बनाता है
अंजीर में ढेरों एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ऐसे में सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन करने से आपकी स्किन भी ग्लोइंग हो जाती है। वहीं, ये आपकी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दुरुस्त करने का काम करता है।
खबरें और भी
वजन कम करता है
अंजीर का पानी पीने से आपको वेट लॉस में भी मदद मिल सकती है। भरपूर मात्रा में फाइबर से लबरेज इस फल को पूरी रात पानी में भिगोकर सुबह उस पानी का सेवन कर लिया जाए, तो वजन कंट्रोल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- मखाना, गुड़ और देसी घी का कॉम्बिनेशन है बेहद खास, इस तरह डाइट में शामिल करने से सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik