Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मॉनसून में नहीं बिगड़ेगा आपका फिटनेस रूटीन, इन होम वर्कआउट्स से लाएं बॉडी में फुल एनर्जी

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:30 AM (IST)

    बारिश के मौसम में कई बार एक्सरसाइज करना संभव नहीं हो पाता, इसकी वजह से शरीर भी ढीला और सुस्त पड़ जाता है। ...और पढ़ें

    मॉनसून में घर पर ही की जा सकती हैं ये एक्सरसाइज (Image Source: AI Generated)

    मॉनसून में घर पर ही की जा सकती हैं ये एक्सरसाइज (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश के मौसम में कई बार एक्सरसाइज करना संभव नहीं हो पाता, इसकी वजह से शरीर भी ढीला और सुस्त पड़ जाता है। जबकि इस मौसम में शरीर को इम्युनिटी मजबूत करने के साथ ही अच्छी फिटनेस की भी खास जरूरत है। अगर आपका फिटनेस रूटीन भी मॉनसून के चलते बिगड़ गया है तो चलिए ऐसी कुछ एक्सरसाइज बताते हैं, जिन्हें आसानी से घर पर ही किया जा सकता है।  

    मॉनसून में घर पर ही की जा सकती हैं ये एक्सरसाइज 

    इस चैलेंजिंग मौसम में खुद को फिट रखना भी बड़ा चैलेंज हो जाता है, ऐसे में यहां बताई जा रही एक्सरसाइज को फॉलो किया जा सकत है: 

    बॉडीवेट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

    बॉडीवेट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसे वर्कआउट्स में हमेशा जिम के हेवी इक्विपमेंट नहीं चाहिए होते, अपने ही शरीर के वजन का इस्तेमाल करके खुद को फिट रखा जा सकता है। 

    प्लैंक

    कोर मसल्स को मजबूती देने के लिए प्लैंक एक असरदार एक्सरसाइज मानी जाती है। इससे शरीर का जिद्दी फैट कम करने हो के साथ ही बैलेंस भी बेहतर होता है। इसके लिए शरीर के बल लेटकर अपने कंधों की सीध में कोहनी नीचे रखें। फिर पंजों के बल पर शरीर को ऊपर-नीचे उठाएं। 

    स्क्वैट्स 

    जांघों, हिप्स और गलूट्स की मसल्स को मजबूत करने के लिए स्क्वैट्स करना फायदेमंद होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को अपने कंधों की चौड़ाई के बराबर फैला लेना है। अब हिप्स पर हल्का प्रेशर लगाते हुए इस तरह से बैठना है जैसे कुर्सी पर बैठा जाता है। 

    पुशअप्स

    चेस्ट, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स की मसल्स मजबूत करने के लिए पुशअप्स किए जाते हैं। घर पर यह एक्सरसाइज करने के लिए हाथों को कंधों की चौड़ाई के बराबर जमीन पर रखना है। अपनी पीठ और हिप्स को एकदम स्ट्रेट रखते हुए कोर को टाइट रखें। अब कोहनी को मोड़ते हुए छाती टच करने तक नीचे ले जाना है। 

    खबरें और भी

    कार्डियो और एरोबिक्स 

    दिल की सेहत बेहतर रखने और कैलोरी तेजी से बर्न करना चाहते हैं तो कार्डियो और एरोबिक्स वर्कआउट को रूटीन में शामिल करें। 

    जंपिंग जैक्स 

    शरीर को एनर्जेटिक बनाने के लिए जंपिंग एक्सरसाइज बड़ी असरदार है। सबसे पहले सीधे खड़े होकर दोनों पैर मिलाएं और हाथ भी बगल में रखें। इसके बाद हाथों को ऊपर लें जाते हुए और पैरों को कंधों से चौड़ा करते हुए कूदना है। 

    हाई नीज 

    बारिश में रनिंग करना मुश्किल हो गया है तो हाई नीज एक्सरसाइज काम आ सकती है। इसे करने के इए ज्यादा मेहनत नहीं करनी है, बल्कि एक ही जगह खड़े होकर घुटनों को छाती या कमर की ऊंचाई तक उठाते हुए लगातार यह मूवमेंट करनी है। 

    स्किपिंग रोप 

    बचपन के खेल में शामिल रस्सी कूदने वाली यह एक्सरसाइज बहुत ही कम जगह में की जा सकती है। रस्सी की लंबाई देखने के बाद इससे पंजों के बल शरीर की क्षमता के हिसाब से धीरे-धीरे कूदना है। 

    यह भी पढ़ें- घंटों बैठकर काम करने वाले हो जाएं सतर्क! एक्सरसाइज भी नहीं बचा पाएगी दिल, अगर नहीं बदली ये आदत

    यह भी पढ़ें- लगातार बैठकर काम करने से अकड़ गई है कमर? दर्द से राहत दिलाएंगी ये 6 आसान एक्सरसाइज