स्क्वॉट से लेकर वॉल-सिट तक: पैरों की ताकत और शरीर का बैलेंस बढ़ाने के लिए करें ये बेहतरीन एक्सरसाइज
पैरों को मजबूत बनाने और शरीर का संतुलन बेहतर करने के लिए कुछ एक्सरसाइज काफी असरदार होते हैं। ...और पढ़ें

पैरों को मजबूत बनाए रखने के लिए करें ये एक्सरसाइज (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चलना, सीढ़िया चढ़ना, काम करना या एक्सरसाइज करने जैसी एक्टिविटीज के लिए पैरों का मजबूत होना जरूरी है। मजबूत पैर न केवल शरीर का संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि कमर, घुटनों और रीढ़ को भी सहारा देते हैं।
अगर पैरों में ताकत, स्थिरता और सहनशक्ति अच्छी हो तो थकान कम होती है और चोट का खतरा भी घटता है। इसलिए पैरों की मजबूती बनाए रखने में कुछ एक्सरसाइज काफी मददगार हो सकते हैं। आइए जानें इन एक्सरसाइझ के बारे में, जो पैरों को मजबूत बनाते हैं।
मजबूत पैरों के लिए एक्सरसाइज
- स्क्वॉट- स्क्वॉट पैरों की मांसपेशियों के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइजों में से एक है। यह जांघों, घुटनों और कूल्हों को मजबूत बनाता है। स्क्वॉट करते समय पीठ सीधी रखें और धीरे-धीरे नीचे बैठें। इससे न केवल पैरों की ताकत बढ़ती है, बल्कि पेट और पीठ की मांसपेशियां भी एक्टिव होती हैं। नियमित स्क्वॉट करने से शरीर का बैलेंस बेहतर है।
- लंजेस- लंजेस पैरों की स्थिरता और संतुलन को बढ़ाता है। इसमें एक पैर आगे बढ़ाकर घुटना मोड़ा जाता है और दूसरा पैर पीछे रहता है। इससे जांघों, कूल्हों और घुटनों पर अच्छा दबाव पड़ता है। लंजेस करने से शरीर का कोर मजबूत होता है और शरीर का बैलेंस भी बेहतर बनता है।
- काफ रेज- काफ रेज पैरों के निचले हिस्से, मतलब कि पिंडलियों को मजबूत बनाता है। इसके लिए पैरों के पंजों पर धीरे-धीरे उठें और फिर वापस नीचे आएं। यह एक्सरसाइज पैरों की सहनशक्ति बढ़ाता है और लंबे समय तक खड़े रहने या चलने में मदद करता है। साथ ही, यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।
- वॉल सिट- वॉल सिट पैरों की ताकत और एंड्योरेंस दोनों बढ़ाने वाली एक्सरसाइज है। इसमें दीवार के सहारे बैठने की स्थिति में कुछ समय तक रुकना होता है। यह जांघों और घुटनों को मजबूत बनाता है। यह व्यायाम उन लोगों के लिए खासतौर से बेहतर है, जो जोड़ों पर ज्यादा दबाव डाले बिना पैरों को मजबूत बनाना चाहते हैं।
- स्टेप-अप्स- सीढ़ी या ऊंचे स्टेप पर चढ़ना-उतरना एक आसान, लेकिन असरदार एक्सरसाइज है। इससे जांघों, कूल्हों और घुटनों की ताकत बढ़ती है। स्टेप-अप्स पूरे शरीर के बैलेंस को सुधारते हैं और हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
- ब्रिज पोज- ब्रिज पोज एक्सरसाइज पैरों के साथ-साथ कमर और पीठ को भी मजबूत बनाता है। पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और कूल्हों को ऊपर उठाएं। इससे जांघों, कूल्हों और पेट की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। यह एक्सरसाइज रीढ़ को सहारा देता है और शरीर की स्थिरता बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें- घंटों स्क्रीन के सामने बैठकर शरीर हो गया है जाम? जकड़न दूर करने के लिए अपनाएं ये स्ट्रेचिंग रूटीन