विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर बैठे मिनटों में चेक करें अपनी फिटनेस: दिल, फेफड़ों और मसल्स की ताकत जांचेंगे ये आसान सेल्फ-टेस्ट

Published: Mon, 17 Aug 2026 06:30 AM (IST)

अपनी सेहत के बारे में आप खुद भी पता लगा सकते हैं, यहां दिए गए सेल्फ टेस्ट की मदद से।

घर बैठे करें अपनी फिटनेस का टेस्ट (Image Source: AI Generated)

घर बैठे करें अपनी फिटनेस का टेस्ट (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो, ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो या थायरॉइड बैलेंस नहीं हो, इन सबके लिए ब्लड टेस्ट की खास जरूरत पड़ती है। पर अगर यह जानना हो कि हमारी शरीर की क्षमता कितनी है, वह जितना फिट होना चाहिए उतना है भी या नहीं तो इसके लिए किसी ब्लड टेस्ट की नहीं कुछ मामूली से टेस्ट करने पड़ते हैं। इसका पता हम घर बैठे भी लगा सकते हैं, आइए आपको बताते हैं आखिर कैसे: 

स्टेयर्स टेस्ट 

अगर आप अपने दिल और फेफड़ों की हेल्थ के बारे में जानना चाहते हैं तो अपने कदमों पर गौर करें। इसके लिए ऐसी जगह चुनें जहां कम से कम 50-60 सीढ़ियां हों। अब सीढ़ियों को बिना रुके और बिना भागे एक गति से चढ़ना है। अगर आप 1 मिनट में 4 मंजिल चढ़ सकते हैं तो समझना चाहिए कि दिल और फेफड़े हेल्दी हैं। वहीं, 1.5 मिनट में सीढ़ियां चढ़ने का मतलब है कि दिल पूरी क्षमता से काम नहीं कर रहा। 

डीप स्क्वाट होल्ड

इसकी मदद से शरीर के निचले हिस्से की मोबिलिटी, संतुलन और फ्लेक्सबिलटी का पता चलता है। इसे टेस्ट करने के लिए सबसे पहले पैरों को अपने हिप्स की चौड़ाई के बराबर रखें। ऐसा करते हुए अपनी एड़ियां जमीन पर एकदम सपाट रखनी है। अब धीरे-धीरे करके नीचे बैठ जाएं और इस पोजिशन में 30 सेकंड से 1 मिनट तक बने रहें। 

डेड हैंग 

अब शरीर की ऊपरी हिस्से की हेल्थ चेक करने के लिए डेड हैंग टेस्ट का इस्तेमाल करें। दोनों हाथों से ऊपर लगी रॉड को पकड़ लें और 30 सेकंड तक इसी पोजिशन में रुके रहें। अगर आप 30 सेकंड तक होल्ड नहीं कर पाते हैं तो समझें कि कंधों और ग्रिप स्ट्रेंथ को बढ़ाने की जरूरत है। 

सिंगल लेग बैलेंस 

इसके नाम से ही पता चला रहा है ऐसा टेस्ट जिसमें एक पैर पर खड़े होना हो। एक जगह खड़े हो जाएं, अपनी आंखें बंद करके एक पैर पर शरीर का संतुलन बनाने की कोशिश करें। 30 सेकंड तक इस स्थिति में बने रहें। शरीर लड़खड़ाने पर समझें कि टखनों को स्टेबिलिटी की जरूरत है। 

बाइसेप कर्ल

शरीर के ऊपरी हिस्से खासकर बाहों और मसल्स की ताकत का पता लगाने के लिए बाइसेप कर्ल करना बेहद फायदेमंद है। इसे हाथों में डंबल पकड़कर बिना शरीर हिलाए केवल कोहनी की मूवमेंट से किया जाता है। 

यह भी पढ़ें- डायबिटीज मरीजों के लिए दवा समान हैं ये फल! रोज खाने से कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल, आज ही करें डाइट में शामिल

यह भी पढ़ें- दिमाग में चल रही हो उथल-पुथल, तो सही प्लेलिस्ट बदल सकती है आपका मूड; जानिए कैसे काम करती है म्यूजिक थेरेपी

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।