विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कब्ज और ब्लोटिंग जैसी पेट की दिक्कतों का 'काल' हैं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक्स, आज से ही शुरू कर दें सेवन

Updated: Sun, 30 Aug 2026 09:23 AM (IST)

गट हेल्थ की ठीक रखना यानी पूरे शरीर को सेहतमंद रखना।

गट हेल्थ के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक्स (Image Source: AI Generated)

गट हेल्थ के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की आलस भरी जीवनशैली में सबसे ज्यादा नुकसान हमारी गट हेल्थ को होता है, जबकि हम सभी जानते हैं कि शरीर की ज्यादातर बीमारियां व्यक्ति के पेट से जुड़ी हुई होती हैं। ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने की पहली शर्त है कि पेट को स्वस्थ रखा जा सके। इसके लिए अपनी डाइट में आयुर्वेदिक ड्रिंक्स को शामिल किया जा सकता है। 

गट हेल्थ के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक्स 

गट हेल्थ में सुधार लाने के लिए हमेशा बाहर के महंगे सप्लीमेंट्स या प्रोडक्ट्स का सेवन जरूरी नहीं, घर की आयुर्वेदिक ड्रिंक्स भी उतनी ही प्रभावी हैं। 

जीरा पानी 

जीरे का पानी गैस, अपच और ब्लोटिंग से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में मददगार है। इससे मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और साथ ही इसकी मदद से वजन भी कंट्रोल में रहता है। 

कैसे बनाएं? 

जीरा पानी बनाने के लिए 1 छोटा चम्मच जीरा और 1 गिलास पानी की आवश्यकता है। एक बर्तन में एक गिलास पानी डालकर उसमें 1 छोटा चम्मच जीरा भी डालें। इस पानी को तब तक उबलने देना है जब तक वह आधा न हो जाए। इसके बाद पानी को हल्का गुनगुना होने के लिए रखें और फिर इसे छानकर सुबह सेवन करें। 

अदरक की चाय 

अदरक एक नेचुरल पेनकिलर है, इसमें जिंजरोल जैसे पाचन से जुड़ा एक्टिव बायोएक्टिव फेनोलिक यौगिक पाया जाता है। इससे पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से राहत मिल सकती है। 

कैसे बनाएं? 

अदरक की चाय बनाने के लिए 1 इंच कूटी हुई या कद्दूकस अदरक के साथ 2 कप पानी चाहिए। आप चाहे तो 2 चुटकी चायपत्ती भी मिला सकते हैं। बर्तन में 2 कप पानी के साथ अदरक और ऑप्शनल चायपत्ती डालकर 6-7 मिनट उबलने दें, फिर इस पानी को छानकर सेवन करें। 

सौंफ की चाय 

सौंफ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर गट हेल्दी रखने में भूमिका निभाते हैं। इससे पाचन बेहतर रहता है और कब्ज जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है। 

कैसे बनाएं? 

सौंफ की चाय बनाने के लिए 1 छोटी चम्मच सौंफ और 1 गिलास पानी लें। इसके साथ 1/2 चम्मच शहद (ऑप्शनल) भी मिलाया जा सकता है। एक बर्तन में सौंफ और पानी डालकर उबालने के लिए रख दें, ध्यान रहे कि पानी 5-6 मिनट तक उबालना है। इसके बाद पानी छाने और शहद मिलाकर सेवन करें। 

यह भी पढ़ें- कभी एंटीसेप्टिक दवा होते थे पर आज है एक मिठाई, पढ़ें दुनिया के सबसे पहले लड्डू का अनूठा इतिहास

यह भी पढ़ें- दिल की सेहत के लिए संजीवनी बना 'पुष्करमूलादि क्वाथ'! आधुनिक दवाइयों के साथ लेने से मिटेगी स्टेबल एंजाइना की समस्या

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।