यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फायदे तो सब बताएंगे, मगर इन लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है ब्रोकली; आप भी रहें सावधान
ब्रोकली को अक्सर सुपरफूड कहा जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व विटामिन और मिनरल्स इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बनाते हैं। इसे खाने से कैंसर का खतरा कम ह ...और पढ़ें

HighLights
- कुछ लोगों को ब्रोकली से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
- इसमें शामिल तत्व इन लोगों की परेशानी को और बढ़ा सकते हैं।
- ब्रोकली को डाइट में शामिल करने से पहले कुछ बातें जानना जरूरी है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रोकली का नाम सुनते ही दिमाग में हरी-भरी, हेल्दी और डाइट-फ्रेंडली सब्जी की तस्वीर बन जाती है। डॉक्टर से लेकर फिटनेस एक्सपर्ट तक, हर कोई इसके गुणों का बखान करता है। इसे 'सुपरफूड' का ताज पहनाया गया है, जो कैंसर से लड़ने, वजन घटाने और शरीर को अंदर से मजबूती देने में मददगार है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस सब्जी को आप इतना फायदेमंद मानते हैं, वही किसी के लिए नुकसानदायक (Broccoli Side Effects) भी हो सकती है? आइए, जानते हैं कि कौन हैं वो लोग (Who Should Not Eat Broccoli) जिन्हें ब्रोकली से दूरी बना लेनी चाहिए।
थायरॉइड की समस्या से जूझ रहे लोग
अगर आपको थायरॉइड (Thyroid) की दिक्कत है, तो ब्रोकली आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। ब्रोकली में 'गॉइट्रोजन' (Goitrogen) नामक तत्व होता है जो थायरॉइड हार्मोन के प्रोडक्शन को रोक सकता है। अगर आप हाइपोथायरायडिज्म (Hypothyroidism) से पीड़ित हैं, तो ब्रोकली का ज्यादा सेवन करने से आपकी समस्या और भी गंभीर हो सकती है। इसलिए, थायरॉइड के मरीजों को ब्रोकली खाने से बचना चाहिए या डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
जिन लोगों को गैस और ब्लोटिंग की समस्या है
ब्रोकली फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है, लेकिन जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है या जिन्हें अक्सर गैस और ब्लोटिंग (पेट फूलना) की शिकायत रहती है, उनके लिए ब्रोकली नुकसानदायक हो सकती है। ब्रोकली में मौजूद फाइबर और खास तरह के कार्बोहाइड्रेट्स पेट में गैस पैदा कर सकते हैं, जिससे असहजता महसूस हो सकती है।
यह भी पढ़ें- जिम जाएं या न जाएं, डाइट में शामिल करेंगे ये फूड्स; तो कमाल की बनेगी बॉडी- दूर होगी Protein की कमी
खून पतला करने वाली दवा लेने वाले मरीज
ब्रोकली में विटामिन-के (Vitamin K) की मात्रा काफी अधिक होती है। विटामिन-के खून को जमने में मदद करता है। अगर आप खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, तो ब्रोकली खाने से इन दवाओं का असर कम हो सकता है। इससे ब्लड क्लॉटिंग का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में, इन मरीजों को ब्रोकली खाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए।
खबरें और भी
किडनी स्टोन के मरीज
किडनी स्टोन के मरीजों को भी ब्रोकली का सेवन कम करना चाहिए। ब्रोकली में पोटैशियम होता है, जो कुछ प्रकार के किडनी स्टोन बनने का कारण बन सकता है। इसके अलावा, ब्रोकली में ऑक्सालेट भी होता है, जो शरीर में कैल्शियम के साथ मिलकर स्टोन बनाने में सहायक होता है। अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
प्रेग्नेंट महिलाएं
प्रेग्नंसी के दौरान ब्रोकली फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है। कच्ची या बहुत ज्यादा ब्रोकली खाने से पेट में गैस और अपच की समस्या हो सकती है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए असहज हो सकता है। इसलिए, गर्भावस्था में ब्रोकली को सीमित मात्रा में और अच्छी तरह से पकाकर ही खाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- दूध-पनीर से ज्यादा Calcium लिए बैठी हैं 5 चीजें, रोजाना खाएंगे तो हड्डियों को मिलेगी लोहे सी मजबूती
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।