Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन सब्जियों में पाया जाता है सबसे ज्यादा फाइबर, रोजाना खाने से वजन और शुगर दोनों रहेगा कंट्रोल

    Updated: Thu, 15 May 2025 08:09 PM (IST)

    फाइबर हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखने वजन नियंत्रित करने और हृदय रोगों से बचाने में मदद करता है। इसलिए फाइबर से भरपूर सब्जियों का सेवन जरूर कर ...और पढ़ें

    ये फाइबर रिच फूड्स बनाएंगे आपको हेल्दी (Picture Credit- Freepik)
    ये फाइबर रिच फूड्स बनाएंगे आपको हेल्दी (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. फाइबर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।
    2. ऐसी कई सब्जियां में जिनमें भरपूर फाइबर पाया जाता है।
    3. ऐसे में आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फाइबर हमारी डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त बनाए रखता है, वजन नियंत्रित करने में मदद करता है और कई बीमारियों से बचाता है। यह दो प्रकार का होता है-घुलनशील और अघुलनशील फाइबर।

    घुलनशील फाइबर शरीर में पानी अब्जॉर्ब करता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है,जबकि अघुलनशील फाइबर आंतों को हेल्दी रखता है, जिससे कब्ज की शिकायत नहीं होती। इसलिए फाइबर से भरपूर डाइट को अपनी डेली रूटीन में शामिल करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में जिनमें फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है-

    हरी मटर

    हरी मटर में लगभग 5-7 ग्राम फाइबर प्रति 100 ग्राम होता है। यह आंतों के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह पाचन को बेहतर बनाता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।

    शकरकंद

    शकरकंद में 3-4 ग्राम फाइबर प्रति 100 ग्राम होता है। यह न केवल फाइबर का अच्छा स्रोत है, बल्कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं और आंतों की सेहत को बढ़ावा देते हैं।

    यह भी पढ़ें-  हर फैट नहीं बनाता आपको मोटा, जानें सेहत के लिए कौन है जरूरी और किसे करें डाइट से बाहर

    भिंडी

    भिंडी में प्रति 100ग्राम में 3 से 3.2 ग्राम फाइबर होता है, जो घुलनशील फाइबर के रूप में आंतों की सेहत को सुधारता है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।

    गाजर

    गाजर में 2.8 ग्राम फाइबर होता है। यह अघुलनशील फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो डाइजेशन सुधारने और कब्ज से राहत देने में सहायक है।

    फूलगोभी

    फूलगोभी में 2-3 ग्राम फाइबर प्रति 100 ग्राम होता है। यह न सिर्फ फाइबर से भरपूर होती है, बल्कि इसमें एंटी-कैंसर गुण भी होते हैं।

    ब्रॉकली

    प्रति 100 ग्राम ब्रॉकली में 2.6 ग्राम फाइबर होता है। यह सूजन कम करती है, बेहतर डाइजेशन के लिए फायदेमंद है और वजन घटाने में भी सहायक है।

    चुकंदर

    प्रति 100 ग्राम चुकंदर में 2.8 से 3.4 ग्राम फाइबर होता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है और आंतों को स्वस्थ रखने में सहायक है।

    पालक

    प्रति 100 ग्राम पालक में 2.2 ग्राम फाइबर होता है। यह आयरन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

    मूली

    प्रति 100 ग्राम मूली में 2-3 ग्राम फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है।

    यह भी पढ़ें-  आपकी Weight Loss जर्नी को आसान बना सकती हैं कुछ आदतें, डिनर के बाद आप भी करें फॉलो