Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weight Loss Foods: कंट्रोल करना है वजन, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये फाइबर रिच फूड्स

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 18 Nov 2023 11:13 AM (IST)

    Weight Loss Foods वजन बढ़ना जितना आसान है उतना ही मुश्किल है इसे कम करना। लोग वजन कंट्रोल करने के लिए कई तरह के तरीके आजमाते हैं। वजन कम करने में फाइब ...और पढ़ें

    Weight Loss Foods: वजन कम करने के लिए खाएं ये फाइबर रिच फूड्स
    Weight Loss Foods: वजन कम करने के लिए खाएं ये फाइबर रिच फूड्स

    HighLights

    1. बढ़ते वजन के कारण कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
    2. वजन कम करने के लिए फाइबर रिच फूड्स बेहद जरूरी है।
    3. इन्हें खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Weight Loss Foods: कुदरत ने हमें कई ऐसी चीजें दी हैं, जिन्हें खाने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा टल सकता है। इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से वजन कंट्रोल करना मुश्किल है। हालांकि वजन घटाने के लिए लोग डाइटिंग और एक्सरसाइज भी करते हैं। कई बार इतना मेहनत करने के बावजूद भी वजन कंट्रोल नहीं होता है। ऐसे में आप कुछ खास फूड्स की मदद ले सकते हैं, जो फाइबर से भरपूर होते हैं। इन चीजों को खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

    हरी पत्तेदार साग

    हरी पतेदार सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं। इन्हें खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं। अगर आप वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो आपनी डाइट में पालक जरूर शामिल करें। आप पालक का साग खा सकते हैं, इसके अलावा पालक का सूप भी पी सकते हैं। इससे शरीर में आयरन की कमी दूर होती है इसके अलावा ब्लड शुगर का लेवल भी सामान्य रहता है।

    बादाम

    बादाम सर्दियों में खाया जाने वाला सुपरफूड है। यह फाइबर से भरपूर होता है। इसके अलावा बादाम में प्रोटीन भी पाया जाता है। अगर आप रोजाना बादाम खाते हैं, तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसे खाने से वजन कम होने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें: वेट लॉस से लेकर पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाने तक, गुड़ की चाय पीने के हैं बड़े फायदे

    केला

    केले में कैलोरी अधिक होती है, लेकिन इसमें एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। इसे खाने से शरीर को उर्जा मिलती है और खाने की क्रेविंग कम होती है। 

    गाजर

    जड़ वाली सब्जियों में शामिल गाजर पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन-के, विटामिन-बी 6, मैग्नीशियम और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। यह सेहत के साथ स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। गाजर में कैलोरी की मात्रा कम होती है साथ ही इसमें मौजूद फाइबर वजन कम करने में मददगार है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में किसी वरदान से कम नहीं है बथुआ का साग, जानें इसे खाने के ढेरों फायदे

    सेब

    हम सभी जानते हैं कि सेब सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। यह न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो वजन कम करने में मददगार है। आप सेब को वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    वर्ल्ड कप 2023

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Picture Courtesy: Freepik