यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bad Combination With Tea: चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, नहीं तो सेहत को लेकर हमेशा रहेंगे परेशान
चाय के साथ खाने के लिए अगर आपको भी कुछ चाहिए होता है तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। बता दें कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें चाय के साथ खाना आपकी सेहत पर ...और पढ़ें

HighLights
- चाय के साथ कुछ चीजें खाने से पेट में गड़बड़ी या एसिडिटी की तकलीफ झेलनी पड़ सकती है।
- अगर चाहते हैं कि सेहत को कोई नुकसान न हो, तो चाय और इन चीजों को खाने के बीच थोड़ा गैप जरूर रखें।
- चाय के साथ गलत चीजें खाने से पाचन संबंधी दिक्कतें तो होती ही हैं, साथ ही हार्ट बर्न या पेट में सूजन की समस्या भी हो जाती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Bad Combination With Tea: चाय की दीवानगी तो अपनी जगह है, लेकिन जब तक इसके साथ खाने के लिए कुछ स्नैक्स न मिल जाएं, तो ये मजा अधूरा ही रहता है। अगर आपकी चटोरी जुबान भी चाय पीते समय नमकीन, बिस्कुट, पकौड़े और तरह-तरह के पकवान तलाशती है, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। बता दें, चाय के साथ शौक से खाई जाने वाली कुछ चीजें आपकी सेहत को परेशानी में डाल सकती हैं। आइए जानें इनके बारे में।

अंडा
चाय के साथ कई लोग अंडा खाना पसंद करते हैं। ब्रेकफास्ट में आप इसका ऑमलेट या सैंडविच खाते हैं, तब तो फिर भी ठीक है, लेकिन चाय के साथ उबला हुआ अंडा खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए ऐसा करने से भी बचें।
बेसन
चाय के साथ बेसन से बने पकौड़े, कटलेट और चीला भले ही खाने में कितने ही टेस्टी लगते हों, लेकिन बता दें कि इससे पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है और इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स चाय के साथ मिलकर पेट से जुड़ी तकलीफों को बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी खाने के बाद या पहले लेते हैं चाय-कॉफी की चुस्कियां, तो जानें क्यों ICMR ने दी ऐसा न करने की सलाह
नमकीन
आप सोच रहे होंगे, कि भला ये क्या बात हुई! अब चाय के साथ नमकीन भी न खाएं, तो क्या खाएं? आपको बता दें, कि चाय के साथ कई तरह की नमकीन रिएक्ट कर जाती है और पाचन को खराब कर सकती हैं। चाय में पाए जाने वाले टैनिन नमकीन में मिलने वाले पोषक तत्वों को नष्ट कर देते हैं, ऐसे में फायदे की जगह नुकसान ही हाथ लगता है।
खबरें और भी
नींबू
ऐसी चीजें जिनमें नींबू शामिल हो, उन्हें भी चाय के साथ खाने में परहेज करना चाहिए। बता दें, कि नींबू में पाए जाने वाले एसिडिक तत्त्व पेट में एसिड की समस्या पैदा कर सकते हैं और सूजन और हार्ट बर्न जैसी तकलीफों को बढ़ा सकते हैं।
पानी
चाय के साथ पानी का सेवन भी कोई समझदारी भरा कदम नहीं है। बता दें, कि इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है और अपच, खट्टी डकार और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी रोजाना भर-भरकर ब्रेड पर लगाते हैं Butter, तो जानें इसे ज्यादा खाने के 4 गंभीर नुकसान