Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शरीर में Magnesium की कमी दूर करने के लिए खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें, बेजान शरीर में भर जाएगी गजब की ताकत

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 03:13 PM (IST)

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ प्रोटीन कैल्शियम और विटामिन ही नहीं बल्कि मैग्नीशियम भी बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी से न सिर्फ दिमाग की बत्ती बुझने ...और पढ़ें

    Magnesium Rich Foods: शरीर में मैग्नीशियम की कमी दूर करने के लिए खाएं 5 चीजें
    Magnesium Rich Foods: शरीर में मैग्नीशियम की कमी दूर करने के लिए खाएं 5 चीजें

    HighLights

    1. शरीर में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन की कमी के बारे में अक्सर लोग बात करते हैं।
    2. काफी कम लोग ही जानते हैं कि शरीर में इसकी कमी से हाई ब्लड प्रेशर और बिना कारण के थकावट हो सकती है।
    3. कुछ फल-सब्जियों का का सेवन करने से शरीर में इसकी कमी को दूर किया जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Magnesium Rich Foods: बढ़ती उम्र में मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सिर्फ प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और आयरन ही नहीं, बल्कि मैग्नीशियम भी बेहद जरूरी माना जाता है। इसकी कमी से सेहत को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी अक्सर, मांसपेशियों में ऐंठन, नस चढ़ना, भूख न लगना या नींद में कमी जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे, कि शरीर में मैग्नीशियम की कमी दूर करने के लिए आप किन 5 चीजों का रोजाना सेवन कर सकते हैं। आइए जानें।

    केला

    केला एक ऐसा फल है, जो साल भर आसानी से मिल जाता है। क्या आप जानते हैं कि इसमें विटामिन सी और पोटेशियम के साथ-साथ मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि हार्ट भी हेल्दी रहता है। रोजाना एक केला खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।

    एवोकाडो

    एवोकाडो भी आजकल काफी ट्रेंडी फलों में से एक है। इसे लोग चटनी, सैंडविच या सलाद के रूप में कई तरीकों से खाते हैं। बता दें, इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है, जो डाइटिंग कर रहे लोगों के लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- हड्डियों को खोखला बना सकती है इस विटामिन की कमी, इन चीजों से करें इससे बचाव

    बादाम

    बड़े-बुजुर्ग लंबे समय से बादाम खाने की सलाह देते आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये भी मैग्नीशियम के बढ़िया सोर्स में से एक है। गर्मियों में इसका सेवन करने के लिए आप रात में इसे पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट खा लें। इससे इसकी गर्मी भी कम हो जाती है, और सेहत को मिलने वाले फायदे भी दोगुने हो जाते हैं।

    खबरें और भी

    टोफू

    यह सोयाबीन से तैयार किया जाता है और प्रोटीन के साथ-साथ मैग्नीशियम से भी रिच होता है। आप इसे कच्चा खाएं या फिर सब्जी के रूप में, यह आपके ऊपर निर्भर करता है। इसे ग्रिल करके कई टेस्टी डिशेज तैयार की जा सकती हैं। ऐसे में ब्रेन हेल्थ को मजबूत करने की बात हो या हड्डियों को दुरुस्त रखने की, टोफू का सेवन कई मामलों में फायदेमंद है।

    कद्दू के बीज

    कद्दू के बीज भी मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करके भी आप शरीर में इस जरूरी पोषक तत्व की कमी दूर कर सकते हैं। इन्हें सलाद से लेकर सुबह के नाश्ते में अलग-अलग तरीकों से आप इनका सेवन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Anemia की वजह बन सकती है शरीर में Iron की कमी, ये फूड आइटम्स आएंगे आपके काम

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik