Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कई बीमारियों को दूर रखेगी सिर्फ 30 मिनट की Walk, 5 फायदे जानकर आप भी शुरू कर देंगे रोजाना पैदल चलना

    Updated: Sat, 12 Oct 2024 07:19 PM (IST)

    हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। हालांकि रोज की भागदौड़ में अक्सर घंटों वर्कआउट करना मुश्किल होता है। ऐसे में वॉकिंग एक तरीका है कम मे ...और पढ़ें

    रोज 30 मिनट की वॉक बनाएंगी निरोगी (Picture Credit- Freepik)
    रोज 30 मिनट की वॉक बनाएंगी निरोगी (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. सेहतमंद रहने के लिए फिजिकल एक्टिविटी बेहद जरूरी है।
    2. Walking एक बढ़िया वर्कआउट है, जो कम मेहनत के ज्यादा फायदे देता है।
    3. रोज 30 मिनट की वॉक करने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ अच्छा खाना ही नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहना भी बेहद जरूरी है। रोजाना एक्सरसाइज करने से हमारी फिजिकल ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त होती है। हालांकि, रोज की भाग दौड़ और बिजी शेड्यूल की वजह से घंटों कसरत करना लगभग नामुमकिन होता है। ऐसे में वॉकिंग एक बढ़िया जरिया है, कम समय में खुद को सेहतमंद बनाने का। यह एक कम एफर्ट वाला वर्कआउट है, जिससे सेहत को ढेरों लाभ मिलते हैं। रोजाना पैदल चलने से शारीरिक स्वास्थ्य से लेकर मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक स्वास्थ्य तक में सुधार आता है।

    आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने बिजी शेड्यूल में से सिर्फ 30 मिनट का समय वॉकिंग के लिए निकलने से आप कई चमत्कारी फायदे पा सकते हैं। इससे आपका दिल हेल्दी बनता है, हड्डियां मजबूत होती है और शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी कम करने में भी काफी मदद मिलती है। साथ ही रोज 30 मिनट की वॉक आपको हार्ट डिजीज, डायबिटीज, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी घातक बीमारियों से भी बचा सकती हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे रोजाना 30 मिनट चलने से आप की सेहत को होने वाले 5 शानदार फायदों के बारे में-

    यह भी पढ़ें-  Fatty Liver का संकेत होते हैं सामान्य से लगने वाले ये लक्षण, भूलकर भी न करें अनदेखा करने की गलती

    हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

    अगर आप रोजाना वॉक करते हैं, तो इससे हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज जैसी जानलेवा बीमारियों को रोकने या मैनेज करने में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से पैदल चलने से कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस में भी सुधार होता है।

    हड्डियां होती है मजबूत

    अगर आप रोजाना सिर्फ 30 मिनट पैदल चलते हैं, तो इससे आपकी हड्डी और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। साथ ही यह मांसपेशियों की सहनशक्ति को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

    वजन कंट्रोल करें

    अगर आप रोजाना सिर्फ 30 मिनट के लिए वॉक करते हैं, तो इससे आपको हेल्दी वेट बनाए रखने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं रोज पैदल चलने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट भी काम हो सकता है।

    खबरें और भी

    इम्युनिटी होती है मजबूत

    अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं और तमाम बीमारियों और इन्फेक्शन से खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो उसके लिए इम्युनिटी मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसके लिए रोजाना 30 मिनट पैदल चलना ही काफी है, क्योंकि वॉकिंग करने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार होता है, जिससे इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है।

    मूड में सुधार करें

    नियमित रूप से पैदल चलने से आपका मूड बेहतर होता है और नींद के पैटर्न में भी सुधार होता है। साथ ही यह कॉग्निटिव हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें-  डायबिटीज पहुंचा सकता है आंखों को नुकसान, जानें कैसे कर सकते हैं इसकी वक्त रहते पहचान