Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डायबिटीज से लेकर दिल की बीमारियों से बचाव में मददगार हैं Flax Seeds, जानें डाइट में शामिल करने के शानदार फायदे

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sat, 17 Feb 2024 09:04 PM (IST)

    अलसी के बीज खाने से सेहत से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से कई बीमारियों से बचाव में काफी मदद मिलती है जो आज के समय की ...और पढ़ें

    अलसी के बीज खाने से मिल सकते हैं ढेरों फायदे
    अलसी के बीज खाने से मिल सकते हैं ढेरों फायदे

    HighLights

    1. अलसी के बीज खाने से दिल की बीमारियों से बचाव होता है।
    2. इनकी मदद से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने और इंफ्लेमेशन कम करने में मदद मिलती है।
    3. इनकी मदद से कब्ज की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Flax Seeds Benefits: हमारी बदलती लाइफस्टाइल के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। अक्सर ही, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों के बढ़ते मामले देखने और सुनने को मिलते हैं। इसलिए सेहत का ख्याल रखना हमारा प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। हेल्दी रहने के लिए हम कई प्रकार की डाइट्स और सप्लीमेंट्स ट्राई करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलसी यानी फ्लैक्स सीड्स के छोटे-छोटे दानें इतने गुणकारी होते हैं कि इनकी मदद से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव करने में काफी मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं, अलसी के बीज खाने से क्या लाभ मिल सकते हैं।

    दिल के लिए फायदेमंद

    अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। इसलिए इन्हें खाना दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं, जिस कारण से हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। यह इंफ्लेमेशन कम करने में भी मदद करता है, जो दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है।

    यह भी पढ़ें: ज्यादा नमक और चीनी हैं दिल के लिए जहर, बढ़ा सकते हैं हार्ट डिजीज का खतरा

    डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक

    अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में काफी मदद करते हैं। यह ओवर ईटिंग की समस्या को भी दूर करने में मदद करते हैं, जिस कारण से वजन बढ़ने का खतरा कम होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलाव, यह इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने में भी मदद करता है। इसलिए अलसी के बीज खाना, डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

    कैंसर से बचाव

    सेल्स में असामान्य बदलाव की वजह से कैंसर होता है। अलसी के बीज खाने से इसके खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। अलसी के बीज में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ऑरक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से होने वाले सेल डैमेज को कम करता है, जिससे कैंसर का जोखिम काफी हद तक कम होता है।

    खबरें और भी

    पाचन के लिए फायदेमंद

    अलसी के बीजों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक होता है। इसे खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। इसलिए अलसी के बीज गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

    हॉट फ्लैश की समस्या को कम करता है

    मेनोपॉज के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन लेवल कम होने लगता है, जिस कारण से हॉट फ्लैश की समस्या होनी शुरू हो जाती है। अलसी के बीज खाने से फाइटोएस्ट्रोजन मिलता है, जो इस परेशानी को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: खाते समय देखते हैं टीवी, तो हो जाइए सावधान, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान

    Picture Courtesy: Freepik