Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    थायरॉइड के लिए धीमा जहर हैं ये 8 खाने-पीने की चीजें, आज से ही शुरू कर दें सख्त परहेज

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 06:17 PM (IST)

    थायरॉइड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसे लेकर अक्सर लोग सलाह देते नजर आते हैं। ...और पढ़ें

    थायरॉइड में 8 फूड्स से करें सख्त परहेज (Image Source : AI Generated)

    थायरॉइड में 8 फूड्स से करें सख्त परहेज (Image Source : AI Generated)

    HighLights

    1. हाइपोथायराइडिज्म में सोया और ग्लूटेन से बचें

    2. हाइपरथायराइडिज्म में आयोडिन और कैफीन हानिकारक

    3. अल्कोहल थायराइड दवाओं के असर को घटाता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। थायरॉइड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसे लेकर अक्सर लोग सलाह देते नजर आते हैं। पर थायरॉइड जैसी स्थिति में हर किसी का खानपान एक दूसरे से अलग हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि थायरॉइड भी दो तरह के होते हैं, हाइपो थायरॉइड और हाइपर थायरॉइड। इन दोनों ही स्थिति में डाइट अलग-अलग हो सकती है, ऐसे में आइए जानते हैं थायरॉइड में कौन-कौन से फूड्स से परहेज करना चाहिए। 

    थायरॉइड में इन फूड्स से करें परहेज

    यहां कुछ ऐसी खाने-पीने की चीजें बताई जा रही हैं, जिन्हें असंतुलित थायरॉइड वाले लोगों को नहीं खाना चाहिए: 

    सोया 

    जिन लोगों को हाइपोथायरॉइडिज्म यानी वजन बढ़ने वाले थायरॉइड की समस्या है उन्हें सोया और उससे बने उत्पाद से सख्त परहेज करना चाहिए। सोया प्रोडक्टस थायरॉइड की दवा को शरीर में थायरॉइड हॉर्मोन नहीं बनाने देते हैं। 

    पत्तेदार सब्जियां 

    हाइपोथायरॉइडिज्म वाले लोगों को पत्तेदार सब्जियां खासकर कच्ची सब्जियां खाने से बचना चाहिए। इनमें पत्तागोभी, ब्रोकोली, पालक और फूलगोभी शामिल है। 

    ग्लूटेन 

    कुछ लोगों को थायरॉइड में ग्लूटेन से एलर्जी होती है और इसके ज्यादा सेवन से शरीर में सूजन बढ़ती जाती है।  ग्लूटेन से यहां मतलब गेहूं और जौ से है।

    मोटा अनाज 

    थायरॉइड कंडीशन में मोटा अनाज बहुत ही सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें गॉइट्रोजन होता है जो थायरॉइड ग्रंथि के काम करने में बाधा डालता है। 

    फैट बेस्ड फूड्स 

    वजन बढ़ने वाले थायरॉइड में फैट वाले फूड्स जैसे- फ्राइड फूड, डार्क चॉकलेट, प्रासेस्ड मीट, अंडा, फैटी फिश, जंक फूड्स खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है।  

    आयोडिन सप्लीमेंट्स 

    वजन घटने वाले थायरॉइड यानी हाइपरथायरॉइडिज्म में आयोडिन से युक्त चीजें नहीं खानी चाहिए। आयोडिन थायरॉइड हॉर्मोन को बढ़ाता है जबकि इस तरह के थायरॉइड में पहले से हॉर्मोन बढ़ा हुआ होता है। वहीं, हाइपोथायरॉइडिज्म में डॉक्टर आयोडिन सप्लीमेंट्स की सलाह दे सकते हैं। 

    कैफीन 

    कैफीन युक्त चाय या कॉफी, चॉकलेट या एनर्जी ड्रिंक हाइपरथायराइडिज्म के लक्षणों जैसे घबराहट, नींद की कमी और एंग्जायटी को बढ़ा सकती है। 

    अल्कोहल

    अल्कोहल का सेवन करना अगर आपकी आदत में शामिल है और इसपर थायरॉइड की दवा भी ले रहे हैं तो यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। यह हड्डियों को कमजोर करने और नींद में दखल देने के साथ ही थायरॉइड की दवा के असर को भी प्रभावित कर सकता है। 

    यह भी पढ़ें- थायराइड-एंग्जायटी के लक्षणों को हल्के में नहीं लें, कैंसर जैसी बीमारी के हो सकते हैं संकेत; विशेषज्ञों ने चेताया

    यह भी पढ़ें- थायरॉइड के लक्षण कहीं Cancer का इशारा तो नहीं? जानिए कब डॉक्टर से सलाह लेना है जरूरी

    खबरें और भी