Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fruits For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान हैं ये फल, इन्हें खाने से ब्लड शुगर का स्तर रहेगा सामान्य

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 02:19 PM (IST)

    Fruits For Diabetes डाइबिटीज एक लाइलाज बीमारी है लेकिन डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर बढ़ते शुगर का स्तर सामान्य किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों ...और पढ़ें

    Fruits For Diabetes: शुगर के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये फल
    Fruits For Diabetes: शुगर के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये फल

    HighLights

    1. डायबिटीज के मरीजों को ये फल खाना जरूरी है।
    2. शुगर का स्तर सामान्य रखने के लिए कुछ फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
    3. पपीता शुगर के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Fruits For Diabetes: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोग गंभीर बीमारियों के शिकार होते हैं। इन्हीं गंभीर बीमारियों में से एक है डायबिटीज। शुगर का स्तर सामान्य रखने के लिए डायबिटीज के रोगियों को खानपान के साथ लाइफस्टाइल में भी बदलाव करने की जरूरत है। आज इस आर्टिकल में कुछ फलों के बारे में बताएंगे, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप भी बढ़ते शुगर से परेशान हैं, तो इन फलों को खाली पेट खा सकते हैं।

    पपीता

    डायबिटीज के मरीजों के लिए पपीता काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप इसे रोजाना खाली पेट खाते हैं, तो पाचन स्वस्थ रहेगा और डायबिटीज कंट्रोल होने में भी मदद मिलेगी।

    अमरूद

    जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए यह फल मददगार साबित हो सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। डायबिटीज के मरीज इसे नाश्ते के रूप में खा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स, तेजी से बढ़ेगी हाइट

    सेब

    डायबिटीज के मरीजों के लिए सेब काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद गुण पेट की समस्याओं को दूर करने के साथ शुगर कंट्रोल करने में सहायक है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो रोजाना खाली पेट सेब जरूर खाएं।

    किन्नू

    सर्दियों के मौसम में किन्नू खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शुगर के रोगियों के लिए गुणकारी साबित हो सकता है।

    नाशपाती

    नाशपाती का जीआई कम होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप बढ़ते शुगर से परेशान हैं, तो नाशपाती खा सकते हैं। इससे शुगर का स्तार सामान्य रहेगा।

    यह भी पढ़ें: हड्डियों को खोखला कर सकती हैं खाने पीने की ये चीजें, आज ही करें इन्हें डाइट से आउट

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Pic credit- freepik