लगातार बैठकर काम करने से निकल आया है पेट? घर पर रोज करें ये आसान योगासन, तेजी से घटेगी चर्बी
बिजी लाइफस्टाइल के कारण बढ़ी पेट की चर्बी को कम करने के लिए योग एक असरदार और सुरक्षित तरीका है। ...और पढ़ें
-1786111298621_m.webp)
पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में अनियमित खान-पान, लंबे समय तक बैठकर काम करना और फिजिकल एक्टिविटीज की कमी के कारण पेट की चर्बी बढ़ना एक आम समस्या बन गई है।
ऐसे में योग एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है, जो शरीर को फिट रखने के साथ-साथ पेट की चर्बी कम करने में भी मदद करता है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि कई योगासन ऐसे हैं, जिन्हें शुरुआती लोग भी घर पर आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ असरदार योगासनो के बारे में।
बेली फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज
- भुजंगासन- भुजंगासन पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं, हथेलियों को कंधों के पास रखें और धीरे-धीरे ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं।
- पवनमुक्तासन- यह आसन पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और पेट की चर्बी कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पीठ के बल लेटकर एक-एक करके घुटनों को मोड़ें और उन्हें छाती की ओर लाकर हाथों से पकड़ लें।
- नौकासन- नौकासन पेट की मांसपेशियों पर सीधा असर डालता है और पेट के फैट को कम करने में मदद करता है। जमीन पर बैठकर पैरों और ऊपरी शरीर को थोड़ा ऊपर वी आकार में उठाएं, जिससे शरीर नाव की तरह दिखाई दे।
- कपालभाति प्राणायाम- कपालभाति पेट की चर्बी घटाने के लिए बेहद असरादार माना जाता है। इसमें तेजी से सांस बाहर निकालने की प्रक्रिया होती है, जिससे पेट की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
- धनुरासन- धनुरासन करने से पेट, जांघ और कमर की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। पेट के बल लेटकर पैरों को पीछे से पकड़ें और शरीर को धनुष के आकार में ऊपर उठाएं। यह आसन पेट की चर्बी घटाने में मददगार है।
- उष्ट्रासन- उष्ट्रासन पेट और कमर की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है। घुटनों के बल खड़े होकर शरीर को पीछे की ओर झुकाएं और हाथों से एड़ियों को पकड़ें। इससे पेट के आसपास की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
- सूर्य नमस्कार- सूर्य नमस्कार कई योगासनों का संयोजन है, जो पूरे शरीर की एक्सरसाइज कराता है। इसे नियमित रूप से करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है और पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- पेट की चर्बी और दिमाग का बोझ: दोनों एक साथ कैसे घटाती है हाइकिंग? समझें इसके पीछे का साइंस
यह भी पढ़ें- देर रात तक जागने और खाने की आदत बिगाड़ती है आपका मेटाबॉलिज्म, शरीर में होने लगते हैं गंभीर बदलाव
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।