Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लटकती तोंद से हैं परेशान, तो आज से ही शुरू करें ये आसान एक्सरसाइज; बिना जिम जाए भी कम होगी चर्बी

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sun, 12 Jul 2026 06:15 PM (IST)

    पेट की बढ़ती चर्बी कम करने के लिए लेख में आसान घरेलू एक्सरसाइज बताई गई हैं। ...और पढ़ें

    बेली फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज (Picture Courtesy: Freepik)

    बेली फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पेट की बढ़ती चर्बी आजकल एक आम समस्या बन गई है, खासकर जब हमारी लाइफस्टाइल ज्यादा बैठने वाली  हो गई है। पेट की चर्बी बढ़ना सिर्फ लुक्स ही नहीं, बल्कि डायबिटीज जैसी कई बीमारियों की भी वजह बन सकता है। इसलिए पेट की चर्बी कम करना काफी जरूरी है।

    अच्छी बात ये है कि सही एक्सरसाइज और थोड़ी नियमितता से इसे कम किया भी जा सकता है। अगर आप अभी-अभी एक्सरसाइज शुरू कर रहे हैं, तो कुछ आसान और असरदार वर्कआउट से शुरुआत करना सबसे बेहतर होता है। इससे चर्बी भी कम होगी और इन्हें रोज-रोज करने की आदत भी आसानी से बन जाएगी। आइए जानें ऐसी कुछ एक्सरसाइज के बारे में, जो पेट की चर्बी को घटाने में काफी मददगार साबित हो सकती हैं। 

    पेट की चर्बी घटाने के लिए कौन-कौन सी एक्सराइज करें?

    • वॉकिंग- शुरुआत के लिए सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज है। 20-30 मिनट तेज चलना कैलोरी बर्न करता है और धीरे-धीरे पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।
    • प्लैंक- ये कोर मसल्स को मजबूत करने के लिए बेहतरीन है। शुरुआत में 10-15 सेकंड तक प्लैंक करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। यह पेट की चर्बी कम करने में बहुत प्रभावी होता है।
    • क्रंचेस- क्रंचेस पेट की मांसपेशियों पर सीधे काम करते हैं। शुरुआत में 10-12 रेप्स करें और धीरे-धीरे संख्या बढ़ाएं।
    • लेग राइजेस- इसमें आप पीठ के बल लेटकर अपने पैरों को ऊपर उठाते हैं। यह लोअर एब्स पर काम करता है और पेट की चर्बी घटाने में मदद करता है।
    • रस्सी कूदना- अगर आप घर पर ही एक्सरसाइज करना चाहते हैं, तो रस्सी कूदना एक शानदार कार्डियो है। रोजाना 5-10 मिनट से शुरुआत करें।
    • माउंटेन क्लाइंबर- यह एक फुल बॉडी वर्कआउट है जो तेजी से कैलोरी बर्न करता है और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।
    • साईकिल चलाना- साइक्लिंग से पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है और खासतौर पर पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। आप बाहर या स्टैटिक साइकिल दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    कुछ जरूरी टिप्स

    • शुरुआत धीरे-धीरे करें, एकदम ज्यादा एक्सरसाइज न करें।
    • रोजाना कम से कम 20-30 मिनट एक्टिव रहें।
    • एक्सरसाइज के साथ बैलेंस्ड डाइट लें।
    • पूरी पानी पिएं और नींद पूरी करें
    • कंसिस्टेंसी सबसे जरूरी है।