Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jowar Roti Benefits: कब्ज दूर करने से लेकर वजन तक, सर्दियों में जौ की रोटी खाने के हैं गजब के फायदे

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 10:42 AM (GMT+05:30)

    Jowar Roti Benefits अक्सर लोग अपनी डाइट में गेहूं के आटे की रोटी शामिल करते हैं। आप सर्दियों के मौसम में गेहूं के बजाय जौ के आटे से बनी रोटी खाएं। इसस ...और पढ़ें

    Jowar Roti Benefits: जौ की रोटी खाने के हैं अनगिनत फायदे
    Jowar Roti Benefits: जौ की रोटी खाने के हैं अनगिनत फायदे

    HighLights

    1. ज्वार में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    2. वेट लॉस डाइट में भी जौ की रोटी खा सकते हैं।
    3. इस रोटी में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Jowar Roti Benefits: सर्दियों का मौसम जारी है, ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। सर्दियों में हमारा पाचन तंत्र और इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इस मौसम में लोग खानपान में कई तरह के बदलाव करते हैं।

    अक्सर घरों में गेंहू के आटे की रोटियां बनती हैं, लेकिन सर्दियों में गेंहू के अलावा ज्वार की रोटी खाना भी बेहद फायदेमंद होता है। इस रोटी को खाने से न केवल पाचन तंत्र मजबूत रहता है बल्कि इसके सेवन से कई बीमारियों से भी राहत मिलती है। अक्सर लोग ठंड में बाजरा और मक्के की रोटी खाना पसंद करते हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे की सर्दियों में ज्वार की रोटी खाने के क्या फायदे हैं।

    कई बीमारियों से होता है बचाव

    ज्वार में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन, प्रोटीन, विटामिन-बी, कॉम्प्लेक्स जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से शरीर का बचाव करते हैं।

    पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

    ज्वार में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, जिससे कब्ज जैसी समस्या भी नहीं होती।

    वजन कंट्रोल करने में मददगार

    ज्वार की रोटी खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इसमें मौजूद फाइबर पेट को भरा रखता है जिससे वजन कंट्रोल करने में आसानी होती है।

    यह भी पढ़ें: क्या आप भी इन फूड्स को खाने के बाद पीते हैं ज्यादा पानी? नुकसान जानेंगे तो आज ही छोड़ देंगे ये आदत

    दिल की बीमारी से बचाव

    ज्वार दिल की बीमारी से बचाव करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम दिल को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

    ब्लड शुगर कंट्रोल रखे

    सर्दियों में ज्वार की रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। डायबीटीज के रोगियों को सर्दियों में ज्वार की रोटी जरूर खानी चाहिए।

    हड्डियां मजबूत करें

    इस रोटी को खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। ज्वार में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

    ज्वार ग्लूटन फ्री होता है जो लोग ग्लूटन फ्री खाना खाते हैं, उनके लिए ज्वार एक बहुत हेल्दी ऑप्शन हैं।

    यह भी पढ़ें: ब्रेन स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स, याददाश्त भी होगी तेज

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik