यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
माइग्रेन के दर्द से पाना है राहत या सोना चाहते हैं चैन की नींद, तो डाइट में इस तरह शामिल करें Magnesium
Health Benefits Of Magnesium शरीर को फिट रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इनमें विटामिन मिनरल्स प्रोटीन समेत अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- मैग्नीशियम हृदय, ब्लड शुगर समेत कई बीमारियों को कम करने में कारगर है।
- हड्डियों को स्वस्थ रखने में मैग्नीशियम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य-पादर्थ खाने से हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health benefits of Magnesium: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की विटामिंस और मिनरल्स की जरूरत होती है। आप जो हेल्दी चीजें खाते हैं, उनसे ये पोषक तत्व प्राप्त किए जा सकते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट भी नियमित रूप से पौष्टिक भोजन करने की सलाह देते हैं, जिससे आप कई तरह की घातक बीमारियों से बच सकते हैं। मैग्नीशियम एक ऐसा ही पोषक तत्व है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद आवश्यक है। शरीर में इसकी कमी से कई बीमारियां पैदा होती हैं। मैग्नीशियम हृदय, ब्लड शुगर समेत कई बीमारियों को कम करने में कारगर है। आइए जानते हैं, यह सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है और इसे किन फूड्स के जरिए प्राप्त किया जा सकता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
हड्डियों को स्वस्थ रखने में मैग्नीशियम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डाइट में मैग्नीशियम रिच फड्स शामिल करने से महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो सकता है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार
जिन लोगों के शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा कम होती है, उनमें उनमें टाइप-2 मधुमेह का खतरा बना रहता है और रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल करना आसान नहीं होता।
यह भी पढ़ें: Uric Acid Diet: यूरिक एसिड बढ़ने पर इन चीजों को करें डाइट से आउट, जानें क्या खाने से होगा कंट्रोल
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
मैग्नीशियम दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य-पादर्थ खाने से हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

बेहतर नींद के लिए लाभदायक
अनिद्रा के उपचार के रूप में मैग्नीशियम को कारगर माना जाता है। एक रिसर्च के अनुसार, मैग्नीशियम की खुराक से अनिद्रा के मरीज जल्दी सो जाते हैं।
माइग्रेन के दर्द को कम करने में सहायक
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, माइग्रेन के मरीजों में मैग्नीशियम की कमी होने की संभावना अधिक होती है। इस पोषक तत्व से युक्त डाइट लेने से माइग्रेन के दर्द को कम किया जा सकता है।
शरीर में मैग्नीशियम की पूर्ति के लिए खाएं ये फूड्स
- एवोकाडो मैग्नीशियम का समृद्ध स्रोत है। इसके अलावा यह पोटैशियम, विटामिन-बी और विटामिन-के से भी भरपूर होता है। इसे खाने से पाचन और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।
- डार्क चॉकलेट में मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मददगार है।
- नट्स में भी मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसके लिए आप बादाम और काजू का सेवन कर सकते हैं। आप इन्हें भुन कर भी खा सकते हैं।
- क्विनोआ प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम और ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।
यह भी पढ़ें:Aloevera Juice Benefits: डेंगू से बचाने में कारगर है एलोवेरा का जूस, जानें सेहत के लिए इसके अन्य फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik