यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Health Tips: बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाएंगे ये फ्रूट्स, आज से ही डाइट में करें शामिल
Health Tips सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। ऐसे में बच्चों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। बच्चों को संक्राकुमक बीमारियों से बचाने के लिए कछ घरेलू नु ...और पढ़ें

HighLights
- कमजोर इम्युनिटी के कारण बच्चे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं।
- बच्चों की डाइट में विटामिन-सी युक्त फ्रूट्स शामिल करना चाहिए।
- इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बच्चों को नींबू पानी का शिकंजी भी पिला सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: बदलते मौसम में कमजोर इम्युनिटी वाले लोग सर्दी जुकाम की चपेट में आ ही जाते हैं। कमजोर इम्युनिटी के कारण छोटे बच्चे भी इन्फेक्शन के शिकार होते हैं और उन्हें अक्सर सर्दी-जुकाम होती है।
देखा जाए तो सभी बच्चे नाजुक होते हैं और खाने पीने में इनके नखरे भी इन्हें जल्दी ठीक भी नहीं होने देते। फिर तो हमारी फिक्र और भी बढ़ जाती है, लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आज कुछ ऐसे फलों के बारे में बात करेंगे, जो न केवल बच्चों को पसंद आएगा बल्कि उनकी इम्युनिटी को भी बढ़ाएगा।
बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट युक्त पोषक तत्वों को आहार में शामिल करना चाहिए, जिससे पेट सही रहता है और इम्युनिटी को भी मजबूती मिलती है। इसके लिए हमें इन्हें विटामिन-सी युक्त फलों जैसे स्ट्रॉबेरी, शकरकंद, सन्तरा, कीवी, जामुन अंगूर,अमरूद खाने के लिए देना चाहिए।वैसे भी खट्टे फलों को इम्युनिटी का अच्छा सोर्स माना जाता है।
बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने वाले फल
नींबू चीनी शिकंजी
बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रोज सुबह नींबू पानी की शिकंजी पिलाएं। इसके लिए एक गिलास पानी में नींबू का रस मिक्स करें, इसमें एक चम्मच और एक चुटकी नमक भी मिक्स करें। इस मिश्रण को पका लें। ये बच्चों को बहुत पसंद आएगा और उनकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: सर्दियों में रहना चाहते हैं फिट, तो खाएं ये 5 तरह के फल
जामुन
विटामिन-सी से भरपूर जामुन बच्चों की इम्युनिटी को बूस्ट करने के काम आएगा, इसलिए इसे बच्चों को जरूर खिलाएं। अगर आपका बच्चा इसे खाना न पसंद करें, तो इसके बीज अलग करके इसमें काला नमक और भुने जीरे को डालकर जामुन शेक बनाकर उन्हें दे। ये उन बच्चों को जरूर पसंद आएगा। इतना ही नहीं इसमें मौजूद फाइबर उनकी पेट संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करेगा।
संतरा
संतरा या संतरे का जूस भी बच्चों की इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है, इसलिए आप इन्हें भी अपने बच्चों को दें। इसमें मौजूद विटामिन-सी बच्चों को किसी भी संक्रमण से बचाने में सहायक होता है ।
अंगूर
विटामिन -सी से भरपूर अंगूर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, इसलिए इस फल को बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें।
अमरूद
विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर अमरूद एक हाई एनर्जी फ्रूट है। इसे बच्चों को काटकर या इसका जूस बनाकर जरूर पिलाना चाहिए, जिससे बच्चों के शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा।
यह भी पढ़ें: ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को करना चाहते हैं कम, तो अपनाएं ये हेल्दी आदतें
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik