Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Joint Pain: क्या आप भी सर्दियों में जोड़ों के दर्द से रहते हैं परेशान, तो इसे कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 12:22 PM (GMT+05:30)

    Joint Pain ठंड के मौसम में लोग अक्सर सर्दी खांसी बुखार से परेशान रहते हैं। इसके अलावा इस मौसम में जोड़ों के दर्द की समस्या भी आम है। गठिया से पीड़ित ल ...और पढ़ें

    Joint Pain: सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के उपाय
    Joint Pain: सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के उपाय

    HighLights

    1. सर्दियों के मौसम में कुछ लोगों में जोड़ों का दर्द काफी बढ़ जाता है।
    2. इसे कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Joint Pain: वैसे तो सर्दियों के मौसम में लोग तरह-तरह के लजीज खाने का आनंद लेते है। कई लोग इस मौसम का मजा लेने के लिए स्नोफॉल देखने के लिए बाहर घूमने जाते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को ठंड के मौसम में घर में रहकर गर्म चाय की चुस्की लेने में आनंद आता है। यह मौसम एंजॉय करने के लिए बहुत ही बेहतरीन है, लेकिन इस मौसम में लोगों को तरह-तरह की बीमारियां भी होती हैं। इन्ही समस्याओं में से एक है जोड़ों का दर्द।

    सर्दियों में अक्सर लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। इस मौसम में कभी-कभी यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि इसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं।

    सरसों के तेल से मालिश करें

    सरसों के तेल को हर मर्ज की दवा माना जाता है। इसके मालिश से हड्डियां स्वस्थ रहती हैं। प्रभावित जगह पर सरसों के तेल से मालिश करें। इसके लिए सरसों के तेल को गर्म करें, इसमें लहसुन की कलियों को भून लें फिर इससे जोड़ों पर मालिश करें। प्रभावी परिणामों के लिए रोजाना मालिश करें। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है।

    लहसुन

    आयुर्वेद में जोड़ों के दर्द के लिए लहसुन को कारगर उपाय माना जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अगर आप अक्सर जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो लहसुन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आप रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ लहसुन की 2 से 3 कलियां खाएं, इससे आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: गाय का दूध पीना चाहिए या भैंस का दूध, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा हेल्दी

    हल्दी

    हल्दी आपके किचन में आसानी से मिल सकती है। आयुर्वेद में इसे बहुत ही उपयोगी माना गया है। इसमें करक्यूमिन पाया जाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। गठिया के मरीज जोड़ों पर हल्दी लगा सकते हैं। इससे आपको दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। इस पेस्ट को बनाने के लिए एक बाउल में 2 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर लें, इसमें नारियल का तेल मिलाएं। फिर इस मिश्रण को जोड़ों पर धीरे-धीरे लगाएं और मालिश करें।

    अरंडी का तेल

    अरंडी का तेल दर्द से राहत पाने का कारगर उपाय माना जाता है। अरंडी के तेल से नियमित रूप से प्रभावित जगह पर मालिश करें। इसे इस्तेमाल करने से पहले आप इसे हल्का गर्म कर लें फिर हल्के हाथों से जोड़ों पर मालिश करें।

    गर्म सेक लें

    सर्दियों में जोड़ों की दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए प्रभावित जगह पर गर्म सेक ले सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी की थैली को जोड़ों पर रखें। ऐसा करने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत पा सकते हैं।

    मेथी

    मेथी जोड़ों के मरीजों के लिए बहुत ही गुणकारी साबित हो सकता है। गठिया के इलाज के लिए मेथी के दाने आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन बीजों को रात भर पानी में भिगो दें और सुबह बीजों को इस पानी के साथ खाएं। ऐसा करने से आपको गठिया के दर्द से राहत मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें:पका ही नहीं, कच्चा पपीता भी होता है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Picture Courtesy: Freepik