Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Numbness Remedies: क्या आपके भी हाथ-पैर अकसर हो जाते हैं सुन्न, तो लें इन घरेलू उपायों का सहारा

    Updated: Tue, 27 Feb 2024 10:16 AM (GMT+05:30)

    बैठे-बैठे या काम करने के दौरान अचानक से अगर आपके भी हाथ- पैर अकसर सुन्न हो जाते हैं तो इसकी एक बड़ी वजह शरीर में ऑक्सीजन और ब्लड का सही तरीके से सर्कु ...और पढ़ें

    Numbness Remedies: हाथ-पैरे हो जाते हैं सुन्न, तो करें ये घरेलू उपाय
    Numbness Remedies: हाथ-पैरे हो जाते हैं सुन्न, तो करें ये घरेलू उपाय

    HighLights

    1. शरीर में ब्लड और ऑक्सीजन का सही तरीके से सर्कुलेशन न होने पर हाथ-पैर में सुन्नता महसूस हो सकती है।
    2. हाथ-पैरों की सुन्नता दूर करने में असरदार हैं ये उपाय।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Numbness Remedies: लगातार एक ही जगह पर देर तक बैठने और कभी काम करने के दौरान अकसर हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं। कुछ देर के लिए चोट या दर्द मतलब किसी भी चीज़ का एहसास नहीं होता। हालांकि ये कोई बड़ी समस्या नहीं है और थोड़ी देर में सही भी हो जाती है, लेकिन अगर कभी हाथ-पैरों में ये झनझनाहट लंबे वक्त तक बनी रहे, तो इसके लिए यहां दिए घरेलू उपायों को कर सकते हैं ट्राई, जो काफी हद तक हैं असरदार।

    क्यों होती है सुन्नता?

    हाथ-पैर सुन्न होने की कई वजहें हो सकती हैं। जिसमें से एक है गुलियन बैरे सिंड्रोम। जो एक तरह का इम्यून डिसऑर्डर है, इसमें हमारा इम्यून सिस्टम ही शरीर की नसों को नुकसान पहुंचाने लगता है। शरीर से ब्लड का सही तरीके से सर्कुलेशन न होने पर नसों पर प्रभाव पड़ता है। कई सारे अंगों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पाती। जिसके चलते झनझनाहट या कुछ समय के लिए वो हिस्सा एकदम सुन्न हो जाता है। वैसे हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर, थायराइड औ डायबिटीज के मरीजों को भी अकसर यह समस्या होती रहती है।

    सुन्नता दूर करने के कारगर उपाय

    1. बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन सुधारने के लिए रोजाना हल्दी मिलाकर दूध पिएं। इससे काफी हद तक हाथ-पैरों के सुन्न होने की प्रॉब्लम दूर होती है साथ ही हल्दी मिला दूध संक्रामक बीमारियों के भी खतरे को दूर करता है। 

    2. हाथ-पैरों की रोजाना मालिश करने से भी ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है जिससे ये समस्या नहीं होती।

    3. सुन्न हिस्से को गुनगुने पानी में रखने से भी आराम मिलता है।

    4. दालचीनी के सेवन से भी शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरह से होता है। रोजाना थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। इससे शरीर की अशुद्धियां दूर होती हैं साथ ही वजन भी कम होता है। 

    खबरें और भी

    5. डाइट में विटामिन बी, डी, मैग्नीशियम, आयरन से भरपूर चीज़ों को शामिल करें। इससे बॉडी के लिए जरूरी कई सारे पोषक तत्व की पूर्ति होती है जिससे ब्लड का सर्कुलेशन सही तरीके से होता है।

    6. अगर आपको अकसर ही ये समस्या परेशान करती है, तो अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को भी शामिल करें। इससे शरीर में ब्लड और ऑक्सीजन का सप्लाई सही तरीके से होता है जिससे ये प्रॉब्लम ही नहीं होती। 

    ये भी पढ़ेंः- रात में सोते वक्त चढ़ जाती है पैरों की नसें, तो इन तरीकों से पाएं इस भयंकर दर्द से आराम

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik