यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए? हार्ट और किडनी की गंभीर बीमारियों से बचा लेगी WHO की छोटी-सी सलाह
नमक यानी सोडियम (Sodium Consumption) हमारे शरीर के बेहतर कामकाज के लिए काफी जरूरी होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका ज्यादा सेवन आपको कई गंभीर बी ...और पढ़ें

HighLights
- हार्ट और किडनी की बीमारी से आज कई लोग जूझ रहे हैं।
- डाइट में ज्यादा नमक शामिल करना सेहत के लिए ठीक नहीं है।
- WHO ने बताया है कि एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में एक अध्ययन किया है, जिससे पता चला है कि अगर हम कम नमक खाते हैं, तो दिल की बीमारियों और किडनी से जुड़ी समस्याओं (Heart And Kidney Health) से बचा जा सकता है। जी हां, डब्लूएचओ का मानना है कि अगले 10 साल में इससे लगभग 3 लाख लोगों की जान बच सकती है। बता दें, दुनिया के कई देशों में लोग पैकेटबंद खाद्य पदार्थों में बहुत ज्यादा नमक खा रहे हैं, जिससे बीमारियां बढ़ रही हैं। भारत में भी ऐसा ही हो रहा है। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं कि एक दिन में कितना नमक खाना सुरक्षित है (Recommended Salt Intake) और किस तरह इसका सेवन (Daily Salt Intake) कम करके कई बीमारियों का खतरा टाला जा सकता है।

एक दिन में कितना नमक खाएं?
WHO के एक नए अध्ययन के अनुसार, रोजाना 5 ग्राम से कम नमक का सेवन करने से अगले 10 सालों में हार्ट डिजीज और किडनी की गंभीर बीमारियों से होने वाली लगभग 3 लाख मौतों को रोका जा सकता है। यह अध्ययन द लैंसेट पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित हुआ है। भारत में, एक व्यक्ति औसतन एक दिन में लगभग 11 ग्राम नमक का सेवन करता है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बताई गई सीमा से कहीं ज्यादा है। जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी बीमारियां और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का एक बड़ा कारण है।
यह भी पढ़ें- मेटाबॉलिज्म को धीमा कर वजन बढ़ने का कारण बन सकते हैं ये फूड्स, आज से ही शुरू कर दें परहेज
नमक और तेल, कम ही खाएं
हमारे शरीर को हेल्दी रहने के लिए बैलेंस डाइट बहुत जरूरी होती है। एक संतुलित आहार में हमें सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, लेकिन हमें नमक और तेल का सेवन कम से कम करना चाहिए, क्योंकि इनका ज्यादा सेवन हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
भारतीय खानपान में नमक का इस्तेमाल
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय भोजन में नमक का खूब इस्तेमाल होता है। साल 2014 में, भारतीयों ने अपना 80% से अधिक सोडियम खाना बनाते समय लिया था। हालांकि, हाल के वर्षों में पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ने से यह अनुपात बदल रहा है। नमकीन स्नैक्स और रेडी-टू-ईट फूड आइटम्स की बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ है, जिससे भारतीयों का सोडियम सेवन बढ़ रहा है।
खबरें और भी
सोडियम से बढ़ रहा है बीमारियों का खतरा
ज्यादा सोडियम से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है, जो दिल के दौरे, स्ट्रोक और किडनी की बीमारियों जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए, खाना बनाते या खाते समय नमक का इस्तेमाल कम करके हम इन बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।