यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिनभर में कितनी चीनी है सेहत के लिए सही? पहचानें वो फूड्स जो बढ़ा रहे हैं आपका Sugar Intake
क्या आप जानते हैं कि एक दिन में कितनी शुगर सेहत के लिए सही है (How Much Sugar Per Day)? अगर नहीं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम बताएंगे कि कौन- ...और पढ़ें

HighLights
- कई फूड्स डेली शुगर इनटेक की लिमिट को आसानी से पार कर जाते हैं।
- खानपान में थोड़ी सावधानी बरतकर आप सेहत का ख्यास रख सकते हैं।
- WHO की बताई गई मात्रा से ज्यादा चीनी खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि मिठाइयों के अलावा भी आपकी रोजमर्रा की डाइट में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो आपके Daily Sugar Intake को बढ़ा रही हैं? जी हां, इस आर्टिकल में आप सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली के एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म डिपार्टमेंट में कंसल्टेंट, डॉक्टर सेतु गुप्ता से जानेंगे कि एक दिन में कितनी चीनी शरीर के लिए सही होती है (How Much Sugar Is Healthy In A Day) और किन चीजों को खाने से इसकी मात्रा बढ़ जाती है।
एक दिन में कितनी चीनी है सही?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हमारी कुल कैलोरी का 10% से कम चीनी से आना चाहिए। अगर आप और भी ज्यादा हेल्दी रहना चाहते हैं, तो यह मात्रा 5% से भी कम होनी चाहिए। इसका सीधा मतलब है कि एक दिन में आपको 25 ग्राम (लगभग 5 चम्मच) से ज्यादा चीनी नहीं खानी चाहिए।
यह भी पढ़ें- समोसा-जलेबी के शौकीन हैं, तो जरूर पढ़ें यह खबर! डॉक्टर बता रहे हैं महीने में कितनी बार खाना है 'सेफ'
एक जलेबी या सोडा ही काफी है!
यह पढ़कर आप शायद हैरान रह जाएं, लेकिन सिर्फ एक कैन सोडा या एक जलेबी खाने से भी आप 25 ग्राम चीनी की इस सीमा को आसानी से पार कर सकते हैं। सोचिए, हम दिनभर में कितनी और चीजें खाते हैं जिनमें चीनी छिपी होती है। इसलिए, डॉक्टर का कहना है कि हमें अपनी डाइट में 'ऐडेड शुगर' यानी ऊपर से मिलाई गई चीनी को लेकर बहुत सावधान रहना चाहिए।
नेचुरल शुगर बनाम एक्स्ट्रा शुगर
आपके मन में सवाल आ सकता है कि क्या फलों और सब्जियों में मौजूद नेचुरल शुगर भी इतनी ही हानिकारक है? जवाब है- नहीं, ऐसा नहीं है! WHO की यह सलाह फलों और सब्जियों में नेचुरली पाई जाने वाली चीनी पर लागू नहीं होती।
खबरें और भी
फलों से मिलने वाली शुगर, जैसे कि ग्लूकोज और फ्रुक्टोज, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों के साथ आती है, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। शहद में भी नेचुरल शुगर होती है और इसे सीमित मात्रा में लेना ठीक है।
हमें सबसे ज्यादा ध्यान उन चीजों पर देना है जिनमें चीनी अलग से मिलाई जाती है, जैसे:
- कोल्ड ड्रिंक्स
- पैकेटबंद जूस
- कुकीज और बिस्कुट
- केक और पेस्ट्री
- चॉकलेट
- मिठाइयां
- और यहां तक कि कुछ सॉस और ब्रेड में भी।
कैसे पहचानें छिपी हुई चीनी?
अपने शुगर इनटेक को कम करने के लिए, हमेशा पैकेटबंद चीजों के लेबल पढ़ें। इंग्रेडिएंट की लिस्ट में "शुगर," "ग्लूकोज," "फ्रुक्टोज," "सुक्रोज," "कॉर्न सिरप" जैसे नाम जरूर देखें, क्योंकि ये सब चीनी के ही अलग-अलग रूप हैं।