Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Energy Boosting Foods: अक्सर महसूस होती है कमजोरी, तो शरीर को तुरंत एनर्जी देने के लिए खाएं ये 6 तरह के फूड्स

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 12:00 PM (IST)

    Energy Boosting Foods शरीर को एक्टिव रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की जरूरत होती है। इसकी कमी के कारण दिनभर आलस और थकान महसूस होती है। ऐसे में ...और पढ़ें

    Energy Boosting Foods: शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं ये फूड्स
    Energy Boosting Foods: शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं ये फूड्स

    HighLights

    1. पॉपकॉर्न खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
    2. फाइबर से भरपूर सेब शरीर को ऊर्जावान रखने में मदद करता है।
    3. केले खाने से कमजोरी की समस्या दूर होती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Energy Boosting Foods: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर इतना थक जाता है कि लोगों को अक्सर कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में शरीर को एक्टिव रखने के लिए एनर्जी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। हालांकि कभी-कभी नींद की कमी के कारण भी थकान हो सकती है।

    अगर शरीर में एनर्जी की कमी होती है, तो व्यक्ति का किसी भी काम में मन नहीं लगता है। ऐसे में आप कुछ फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिन्हें खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी। तो आइए जानते हैं, शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए डाइट में क्या शामिल करें।

    अंडे

    प्रोटीन से भरपूर अंडे शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद करते हैं। इसमें अमीनो एसिड की मात्रा भरपूर होती है। आप इसे रोजाना ब्रेकफास्ट के रूप में खा सकते हैं। अंडे में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा अंडे में विटामिन- ए, बी12, सेलेनियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में ऊर्जा के स्तर को बरकरार रखते हैं।

    पॉपकॉर्न

    पॉपकॉर्न साबुत अनाज से तैयार किया जाता है। इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। इसमें अन्य कुरकुरे स्नैक्स के मुकाबले कैलोरी कम होती है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

    खबरें और भी

    सेब

    सेब फाइबर का समृद्ध स्रोत है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना सेब खाने से कई बीमारियां शरीर से कोसों दूर रहती हैं। इसके अलावा सेब में एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, क्वेरसेटिन, कैटेचिन, फ्लोरिडज़िन और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को ऊर्जावान रखने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: डेंगू बुखार में संजीवनी से कम नहीं हैं ये 6 जूस, झट से बढ़ेगी प्लेटलेट्स

    सोयाबीन

    सोयाबीन में एंटीऑक्सीडेंट्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर में ऊर्जा का स्तर संचार करते हैं। यह शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में सोयाबीन शामिल कर सकते हैं।

    नट्स

    पोषक तत्वों से भरपूर नट्स आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट, खनिज और ओमेगा -3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इन्हें खाने से ऊर्जा मिलती है। 

    केला

    केले को भी इंस्टेंट एनर्जी फूड के रूप में जाना जाता है। फाइबर से भरपूर केले खाने से देर तक भूख नहीं लगती है और शरीर में स्टैमिना को बढ़ाता है। 

    यह भी पढ़ें: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है शहद, जानिए इसे डाइट में शामिल करने के क्या हैं फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik