विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health Tips: मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा, तेजी से कम होगा वजन

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Fri, 06 Oct 2023 10:36 AM (IST)

Health Tips मेटाबॉलिज्म स्लो होने के कारण आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण ...और पढ़ें

Health Tips: मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स
Health Tips: मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स

HighLights

  1. मेटाबॉलिज्म का स्तर जितना ही अच्छा होगा, आप उतने ही एक्टिव रहेंगे।
  2. भीगे हुए बादाम खाने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है।
  3. मेटाबॉलिज्म तेज करने के लिए आप अपनी डाइट में दूध, अंडे, पनीर आदि शामिल कर सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: मेटाबॉलिज्म को सेहत का किंग कहा जाता है। यह शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। बॉडी में भोजन का एनर्जी में बदलना ही मेटाबॉलिज्म कहलाता है। मेटाबॉलिज्म का स्तर जितना ही अच्छा होगा, आप उतने एक्टिव और ऊर्जावान रहेंगे। कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण थकान, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी कई गंभीर समस्याएं होती हैं। तो चलिए जानते हैं, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए कौन-से फूड्स फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

भीगे हुए बादाम

बादाम खाने से कई फायदे मिलते हैं। इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसके लिए आप सुबह की शुरुआत भीगे बादाम से कर सकते हैं। अगर आपका मेटाबॉलिज्म रेट हाई होता है, तो कैलोरीज तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है।

प्रोटीन युक्त फूड्स

सुबह का ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी मील होता है। कई लोग वजन कम करने के चक्कर में सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं, लेकिन इससे आपको सेहत संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं। मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए आप अपनी डाइट में दूध, अंडे, पनीर, सोया, दाल को शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पिएं करी पत्ते का पानी, बदले में आपको मिलेंगे ये बड़े फायदे

हरी सब्जियां

हरी सब्जियों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें आयरन, सिलेनियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा ये बॉडी में मेटाबॉलिज्म के स्तर को बढ़ाते हैं।

अजवाइन

औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, इससे पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। मेटाबॉलिज का स्तर बढ़ाने के लिए आप खाने में अजवाइन जरूर शामिल करें, इससे खाने का स्वाद बढ़ता है, साथ ही आपके सेहत के लिए भी गुणकारी है।

विटामिन-सी युक्त फ्रूट्स

खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर, नींबू विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में ये खट्टे फल शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ब्लड शुगर ही नहीं दिल को भी स्वस्थ रखती है ब्लैक टी, जानें इसके अन्य फायदे

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik