Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: इस तरह से खाएंगे चावल, तो कभी नहीं बढ़ेगा आपका वजन!

    Updated: Mon, 20 May 2024 11:45 PM (IST)

    मोटापे की समस्या में रहन-सहन ही नहीं बल्कि खानपान को लेकर भी कई तरह के बदलाव करने पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप चावल खाने के शौकीन हैं लेकिन मोटापे के डर ...और पढ़ें

    इस तरह करेंगे चावल का सेवन, तो नहीं होगी मोटापे की परेशानी (Image Source: Freepik)
    इस तरह करेंगे चावल का सेवन, तो नहीं होगी मोटापे की परेशानी (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. बढ़ते वजन से परेशान लोग अक्सर चावल से किनारा करने को मजबूर हो जाते हैं।
    2. जरूरी नहीं है कि वजन घटाने के लिए आपको अपने पसंदीदा चावल को छोड़ना ही पड़े।
    3. इन्हें खाने का तरीका बदलकर भी आप फैट को लेकर टेंशन फ्री हो सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Health Tips: चावल के बिना कई लोगों के खाने की थाली अधूरी रहती है। जब रोटी, पराठा या पूड़ी खाने का मन न हो, तो हल्के भोजन के रूप में चावल को ही सबसे बेस्ट माना जाता है, लेकिन अगर बात बढ़ते वजन की आती है तो क्या आप भी थाली से चावल को हटाने पर मजबूर होते हैं? अगर हां, तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कि चावल खाने का ऐसा कौन-सा तरीका है, जिससे वजन बढ़ने की परेशानी देखने को नहीं मिलती है। आइए जानें।

    क्या वजन बढ़ाता है चावल?

    चावल में कार्ब्स होते हैं, ऐसे में इन्हें गलत तरीके से खाने पर वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है, लेकिन इन्हें छोड़ने के बजाय आप इनका सेवन करते वक्त कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखकर भी मोटापे की परेशानी से बच सकते हैं। आइए जानें इससे जुड़े कुछ स्पेशल टिप्स।

    प्रोटीन का रखें ख्याल

    बता दें, आप क्या खा रहे हैं या नहीं, इससे ज्यादा जरूरी सवाल यह होता है कि आप कितना खा रहे हैं। इसे ऐसे समझिए, कि अगर आपकी थाली में चावल यानी कार्ब्स ज्यादा हैं, तो इसका मतलब यह है कि आप प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा नहीं ले रहे हैं। इसलिए इसके साथ, पनीर, चिकन, फिश या दूसरी चीजों को भी शामिल करें, यानी सब्जी ज्यादा और चावल कम।

    यह भी पढ़ें- हेल्दी समझकर गटागट न पिएं गर्मियों में अदरक वाली चाय, हो सकते हैं ये नुकसान

    बासमती राइस खाएं

    चावल कई तरीके के आते हैं, ऐसे में अगर आप बासमती राइस को अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं, तो इससे वजन बढ़ने की समस्या उतनी ज्यादा नहीं होती है। चूंकि टुकड़ा चावल के मुकाबले बासमती चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, इसलिए इन्हें खाने पर पेट भी ज्यादा देर तक भरा रहता है और आप ओवरईटिंग से भी बच जाते हैं।

    खबरें और भी

    उबले चावल खाएं

    अगर आप ऑयली यानी फ्राइड चावल की बजाय उबले हुए चावल को डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे वजन बढ़ने की शिकायत नहीं होती है और हार्ट के लिए भी काफी हेल्दी रहते हैं। साथ ही, फ्राइड राइस की तुलना में उबले चावल से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और इससे आप ओवरईटिंग से बचकर वजन को बढ़ने से रोक सकते हैं।

    मात्रा का ध्यान रखें

    स्वाद-स्वाद में ज्यादा चावल खा लेने से भी वजन बढ़ने की समस्या पैदा होती है। बता दें, कि इससे बचने के लिए आप एक ही बार में ज्यादा चावल खाने से बचें। इसके लिए आप इन्हें थाली में लेने के बजाय एक छोटे बाउल में इन्हें लें, जिससे पोर्शन का भी ध्यान रहेगा। इसके अलावा चावल को हल्के गर्म पानी में धोकर पकाने से इसका स्टार्च कम हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने की समस्या नहीं होती है।

    यह भी पढ़ें- देर रात खाने के नुकसान जानने के बाद ऐसा कभी नहीं करेंगे आप

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।