Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डेस्क जॉब वाले सावधान! घंटों कुर्सी पर बैठने से नसों में जम रहा खून, हो सकता है जानलेवा

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 06:49 PM (GMT+05:30)

    आजकल डेस्क जॉब करने वाले युवाओं में घंटों बैठे रहने से 'डीप वेन थ्रोम्बोसिस' (DVT) का खतरा बढ़ रहा है। ...और पढ़ें

    जानें घंटों बैठने से कैसे बचें और रखें अपनी नसों का ख्याल (Picture Credit- AI Generated)

    जानें घंटों बैठने से कैसे बचें और रखें अपनी नसों का ख्याल (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. डेस्क जॉब वाले हर 60 मिनट में उठकर 5 मिनट टहलें

    2. अपनी डेस्क पर पानी रखें, घूंट-घूंट कर पीते रहें

    3. पैर क्रॉस करके बैठने से बचें, रक्त प्रवाह बाधित होता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों लोगों का लाइफस्टाइल काफी बदल चुका है। काम के बढ़ते प्रेशर की वजह से आजकल लोग ऑफिस में लगातार 8-9 घंटे कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, तो थोड़ा सावधान हो जाइए। 

    एक्सपर्ट्स की मानें, तो घंटों एक ही जगह बैठे रहने की आदत युवाओं में 'डीप वेन थ्रोम्बोसिस' (DVT) नाम की बीमारी का खतरा बढ़ा रही है। ऐसे में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. सुजीत नारायण से जानते हैं एकदम आसान भाषा में कि यह 'सिटिंग डिसीज' आखिर है क्या और आपके पैरों पर इसका क्या असर हो रहा है।

    DVT क्या है और क्यों यह खतरनाक है?

    DVT उस कंडीशन को कहा जाता है, जिसमें शरीर की गहरी नसों (ज्यादातर पैरों की नसों) में खून के थक्के जम जाते हैं। यह खतरनाक तब होता है, जब ये खून के थक्के अपनी जगह से खिसक कर सीधा फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं। मेडिकल भाषा में इसे 'पल्मोनरी एम्बोलिज्म' कहते हैं, जो इंसान के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

    DVT (2)

    (Picture Credit- AI Generated)

    यह चिंता का विषय इसलिए है, क्योंकि पहले यह बीमारी सिर्फ बुजुर्गों या ऑपरेशन के बाद लंबे समय तक बिस्तर पर रहने वाले मरीजों को होती थी। हालांकि, अब 40 साल से कम उम्र के 10 से 25% बिल्कुल फिट और डेस्क जॉब करने वाले युवा भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। 

    खबरें और भी

    घंटों बैठे रहने से खून पर क्या असर पड़ता है?

    ज्यादा देर से लगातार बैठे रहने से खून पर गहरा असर पड़ता है। खून के थक्के तीन मुख्य कारणों से बनते हैं- 

    • पैरों का सुन्न होना: घंटों बिना हिले-डुले बैठे रहने से पैरों की मांसपेशियां काम करना बंद कर देती हैं और खून पैरों में ही जमा होने लगता है।
    • नसों पर दबाव: लंबे समय तक एक ही पोजीशन में रहने से नसों की अंदरूनी दीवारों पर बुरा असर पड़ता है।
    • खून का गाढ़ा होना: काम के चक्कर में पानी कम पीना और खराब लाइफस्टाइल खून को गाढ़ा कर देती है, जिससे थक्के आसानी से जम जाते हैं।

    कैसे करें खुद को बचाव?

    डॉक्टर ने इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए कुछ बहुत आसान से बदलाव बतलाए हैं:-

    DVT (1)

    (Picture Credit- AI Generated)

    • लगातार काम करने के बीच हर 60 मिनट में अपनी सीट से उठें और 5 मिनट के लिए थोड़ा टहल लें।
    • पानी की कमी से खून गाढ़ा होता है। अपनी डेस्क पर पानी की बोतल रखें और बीच-बीच में घूंट-घूंट कर पानी पीते रहें।
    • बहुत से लोगों को एक पैर पर दूसरा पैर चढ़ाकर (Cross-legged) बैठने की आदत होती है। ऐसा करने से बचें, क्योंकि इससे खून का बहाव रुकता है।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ 10 मिनट की स्क्रॉलिंग और खुद से नफरत, सोशल मीडिया कैसे बर्बाद कर रहा है लड़कियों की मेंटल हेल्थ?

    यह भी पढ़ें- हेल्थ में एआई चैटबॉट: फायदे, खतरे और इस्तेमाल में कौन-सी सावधानियां हैं जरूरी?