Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weight Loss Tips: बिना खाना छोड़े भी कम कर सकते हैं वजन, डाइट में इन सुपरफूड्स को शामिल करके

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 08:16 AM (IST)

    Weight Loss Tips लंबे समय से चल रही है वजन घटाने के प्लानिंग लेकिन डाइटिंग के बारे में सोचकर नहीं कर पा रहे हैं इसकी शुरुआत तो आज हम आपको कुछ ऐसे सुपर ...और पढ़ें

    Weight Loss Tips: बिना डाइटिंग किए इन सुपरफूड्स से घटाएं वजन
    Weight Loss Tips: बिना डाइटिंग किए इन सुपरफूड्स से घटाएं वजन

    HighLights

    1. लगातार बढ़ता वजन बना सकता है आपको कई बीमारियों का शिकार।
    2. डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों की वजह है बढ़ता वजन।
    3. ऐसे सुपरफूड्स जो वजन घटाने में हो सकते हैं मददगार।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Weight Loss Tips: फूडी लोगों के लिए वजन कम करना एक बहुत बड़ा टास्क होता है। कई सारे फेवरेट्स फूड्स को छोड़ना पड़ेगा, तो कई सारी नापसंद चीज़ों को खाना पड़ेगा, ऐसे तमाम ख्याल दिमाग में आते हैं। खाने में पाबंदियों का कनेक्शन सीधा आपके मूड से होता है। जो चीज़ें आपको पसंद हैं, जब आप वो नहीं खा पाते, तो इससे मूड अपसेट रहता है, मूड को ठीक करने के लिए लोग कुछ दूसरे मंचिंग के ऑप्शन्स ढूंढ़ते हैं। इससे सीधा समझा जा सकता है कि वजन कम करना इतना आसान नहीं होता, तो आज हम आपको ऐसे कुछ सुपरफूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो वजन घटानेे वालों के लिए हैं एकदम बेस्ट। 

    इन्हें खाने से आपका पेट हो जाता है एकदम फुल, घंटों बाद भी भूख नहीं लगती, जिससे कुछ भी अनहेल्दी खाने की पेट में जगह नहीं बचती, तो ऑटोमेटिकली आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। 

    शकरकंद

    शकरकंद बहुत ही फायदेमंद सुपरफूड है। जो फाइबर का खजाना होता है और फाइबर ही वो जरूरी चीज़ है, जो आपके पेट को भरा रखने का काम करती है, तो शकरकंद को अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर पूरा कर सकते हैं वेट लॉस का सपना। 

    बादाम

    सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी के बाद बादाम से करें। भिगोए हुए बादाम सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं। बादाम में अनसैचुरेटेड फैट होता है, जो आपको फुल और एनर्जेटिक बनाए रखता है। साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।

    दही

    डाइट में दही को शामिल करके भी वजन को तेजी से कम किया जा सकता है। इसके साथ ही दही पाचन को भी सही रखती है, बस ठंड के मौसम में रात के बजाय दिन में दही खाना सही होता है।

    खबरें और भी

    मूंग दाल

    मूंग दाल को स्प्राउट्स के रूप में खाएं, चीले की तरह, इसकी इडली बनाकर या फिर दाल की तरह। हर एक रूप में ये फायदेमंद है। मूंग दाल प्रोटीन और फाइबर का खजाना होती है। जिससे जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती। वजन कम करना आसान हो जाता है। 

    अंडा

    अंडे को डाइट में शामिल करना वजन घटाने वालों के लिए है बेहद फायदेमंद। रोजाना 2-3 अंडे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आपको कुछ और खाने का मन ही नहीं करेगा। क्योंकि आप वजन कम करने के प्रोसेस में हैं, तो अंडे का सफेद हिस्सा ही नहीं, पीला हिस्सा खाना अवॉयड करें। अंडे से शरीर को विटामिन बी-12, प्रोटीन, विटामिन डी, कैल्शियम और जैसे कई पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। सेहत के अलावा अंडा स्किन से लेकर बालों तक को हेल्दी रखता है। 

    ये भी पढ़ें:- क्रैश डाइट से वजन घटाना पड़ सकता है भारी, जानें इससे होने वाले नुकसान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik