Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Crash Diet : क्रैश डाइट से वजन घटाना पड़ सकता है भारी, जानें इससे होने वाले नुकसान

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 03:00 PM (IST)

    अपनी शादी पर सभी एक्टर्स जैसे खूबसूरत दिखना चाहते हैं। इसलिए हमारी स्किन से लेकर हमारा वजन सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट चाहते हैं। इस कारण से हम कई तरह की ड ...और पढ़ें

    क्रैश डाइट साबित हो सकता है आपकी सेहत के लिए घातक
    क्रैश डाइट साबित हो सकता है आपकी सेहत के लिए घातक

    HighLights

    1. जल्दी वजन कम करने के लोग ज्यादातर क्रैश डाइट को अपनाते हैं।
    2. इसमें कैलोरी कम होने की वजह से आपका वजन काफी जल्दी कम हो जाता है।
    3. इस डाइट की वजह से पोषक तत्वों की कमी, कमजोर इम्यूनिटी और पत्थरी जैसी परेशानियां हो सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Crash Diet: शादियों का सीजन चल रहा है और सभी चाहते हैं कि अपनी लाइफ के इतने महत्वपूर्ण दिन पर, वे सबसे खूबसूरत दिखें और उनकी फोटो में किसी भी तरीके से कोई खामी नजर न आए। इस चक्कर में, फास्ट रिजल्ट पाने के लिए, लोग कितने ही तरीके अपनाते है, वो भी उनके फायदे और नुकसान जाने बिना। इन्हीं उपायों में से एक है, क्रैश डाइट। शादी में मोटा न दिखने की चाह में कई लोग क्रैश डाइट शुरू कर देते हैं। इस डाइट की मदद से आप जल्दी वजन कम तो कर सकते हैं, लेकिन आपकी सेहत के लिए यह काफी नुकसानदेह हो सकता है। आइए जानते हैं, क्रैश डाइट कैसे आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

    शरीर में पोषक तत्वों की कमी

    क्रैश डाइट में आप कुछ गिनी-चुनी चीजें ही खा पाते हैं, जिस कारण से आपके शरीर को जितने पोषक तत्वों की जरूरत होती है, वह भरपूर मात्रा में मिल नहीं पाते। पोषक तत्वों की कमी की वजह से आपके शरीर में कई परेशानियां हो सकती हैं। आपके सभी बॉडी ऑर्गन्स को ठीक तरीके से काम करने के लिए पोषक तत्व चाहिए होते हैं। इनकी कमी की वजह से वे प्रभावित हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या आप भी बेफिक्र होकर करना चाहते हैं डेटिंग, तो जानें क्या है डेटिंग का नया ट्रेंड नाटो

    एनर्जी की कमी

    क्रैश डाइट में कैलोरी काफी कम मात्रा में खाई जाती है, जिस कारण से आप अक्सर थका हुआ महसूस कर सकते हैं। इसलिए इस कारण से चक्कर आने, ब्लड प्रेशर कम होने या ब्लड शुगर लेवल कम होने का खतरा रहता है। इसलिए यह आपकी सेहत के लिए काफी घातक साबित हो सकता है।

    मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है

    इस डाइट में खाने में कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है। शरीर में कैलोरी कम होने की वजह से मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है। इस वजह से बाद में, आपका वजन जल्दी बढ़ सकता है, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है।

    खबरें और भी

    पत्थी होने का खतरा रहता है

    डाइट में कैलोरी की मात्रा कम होने की वजह से गॉल ब्लैडर डाइजेस्टिव जूस रिलीज नहीं करता और यह वहीं स्टोर होता रहता है, जिस कारण से गॉल ब्लैडर में पत्थरी की समस्या हो सकती है। इस वजह से पेट में दर्द या गॉल ब्लैडर निकालने का खतरा भी रहता है।

    इम्यूनिटी कमजोर होना

    क्रैश डाइट की वजह से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिस वजह से, आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से, आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इसलिए क्रैश डाइट आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में बुजुर्ग बन सकते हैं निमोनिया का आसान शिकार, इन तरीकों से कर सकते हैं बचाव

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik