यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghee Benefits: कब्ज दूर करने से लेकर गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने तक, घी खाने के हैं ढेरों फायदे
Ghee Benefits आपने बड़े बुजुर्गों से जरूर सुना होगा कि घी खाने से सेहत को ढेर सारे लाभ मिलते हैं। बदलते मौसम में आप सर्दी-खांसी जुकाम और अन्य बीमारिय ...और पढ़ें

HighLights
- आयुर्वेद के अनुसार, घी आपकी आंखों की रोशनी में सुधार कर सकता है।
- घी खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
- घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ghee Benefits: स्वस्थ रहने के लिए डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। घी इनमें से एक है। यह स्वाद के साथ सेहत से भरपूर होता है। यह भारतीय किचन में आपको आसानी से मिल सकता है। अक्सर लोग दाल, रोटी या चावल में घी डालकर खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग सब्जी में भी घी मिलाकर खाना पसंद करते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-डी, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। तो आइए जानते हैं घी खाने के क्या फायदे हैं।
कफ से राहत दिलाने में मददगार
बदलते मौसम में खांसी की समस्या आम है। इस समस्या से राहत पाने के लिए घी का उपयोग दादी-नानी के जमाने से किया जा रहा है। यह काफी प्रभावी उपाय है। खांसी से राहत पाने के लिए आप बस एक चम्मच गर्म घी करें और इसमें अदरक पाउडर मिलाएं, फिर इसका सेवन कर सकते हैं। खांसी दूर करने के लिए यह बेहद ही कारगर उपाय है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार
आयुर्वेद के अनुसार, घी आपकी आंखों की रोशनी में सुधार कर सकता है। इसलिए आप अपनी डेली डाइट में सीमित मात्रा में घी शामिल करें।
कब्ज दूर करे
जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए घी रामबाण साबित हो सकता है। अगर आप कब्ज से परेशान हैं, तो रात को सोने से पहले एक चम्मच घी का सेवन करें। इससे कब्ज से राहत मिल सकती है और आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
गुड कोलेस्ट्रॉल
घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। घी शरीर के अंदर अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है।
इम्यून सिस्टम को मिलती है मजबूत
घी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट भी घी खाने की सलाह देते हैं।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है
घी में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। यह वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इस खाने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और जब आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा, तो वजन कम होने में मदद मिलती है।
खबरें और भी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik