Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या रोजाना प्रोटीन पाउडर लेना सुरक्षित है? समझें कब पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान

    Updated: Mon, 18 May 2026 02:11 PM (IST)

    आजकल फिटनेस के लिए प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है, लेकिन हर व्यक्ति को रोजाना इसकी जरूरत नहीं होती। ...और पढ़ें

    क्या आप भी रोज पीते हैं प्रोटीन पाउडर? (Picture Courtesy: Freepik)

    क्या आप भी रोज पीते हैं प्रोटीन पाउडर? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में फिटनेस और सेहत को लेकर लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ी है। इसी के साथ प्रोटीन पाउडर का चलन भी काफी बढ़ गया है। जिम में पसीना बहाने वाले युवाओं से लेकर वजन कम करने की चाह रखने वाले लोग, धड़ल्ले से अपनी डेली डाइट में प्रोटीन सप्लीमेंट्स शामिल कर रहे हैं। 

    ऐसे में सवाल आता है कि क्या हर दिन प्रोटीन पाउडर का सेवन करना आपकी सेहत के लिए सुरक्षित है? प्रो. (डॉ.) विशाल सिंह (डायरेक्टर, नेफ्रोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशेलिटी हॉस्पिटल, वैशाली) के अनुसार, इस सवाल का कोई एक सीधा जवाब नहीं है। डॉ. सिंह बताते हैं कि रोजाना प्रोटीन लेना सही है या गलत, यह पूरी तरह से व्यक्ति की शारीरिक जरूरत, उम्र, लाइफस्टाइल और उसकी मेडिकल कंडीशन पर निर्भर करता है।

    प्रोटीन की जरूरत 

    प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह मांसपेशियों की मरम्मत, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, हार्मोन्स बनाने और सेल प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है।

    आमतौर पर, एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना उसके शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम पर लगभग 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। हालांकि, जो लोग नियमित रूप से वर्कआउट, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल होते हैं या किसी बीमारी से उबर रहे होते हैं, उन्हें ज्यादा मात्रा में प्रोटीन की जरूरत हो सकती है।

    Protein Deficiency Symptoms

    (AI Generated Image)

    इसके अलावा, बढ़ती उम्र के बुजुर्गों को भी मांसपेशियों के नुकसान और कमजोरी को रोकने के लिए एक्स्ट्रा प्रोटीन की जरूरत हो सकती है। अगर कोई व्यक्ति अपने रोज के खाने, जैसे- दाल, दूध, अंडे, दही, पनीर, मछली या चिकन के जरिए इस जरूरत को पूरा नहीं कर पाता, तो उसके लिए प्रोटीन पाउडर एक फायदेमंद सप्लीमेंट साबित हो सकता है।

    खबरें और भी

    ज्यादा इस्तेमाल के नुकसान और सावधानियां

    भले ही प्रोटीन जरूरी है, लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल फायदेमंद नहीं होता। कई लोग जल्द से जल्द बॉडी बनाने या तेजी से वजन घटाने के चक्कर में भारी मात्रा में प्रोटीन पाउडर लेना शुरू कर देते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ज्यादा प्रोटीन पाउडर लेने से पेट फूलने, कब्ज, एसिडिटी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

    कुछ मामलों में, यह किडनी पर दबाव भी डाल सकता है, खासकर उन लोगों में जो पहले से ही किडनी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं। एक और जरूरी बात यह है कि बाजार में मिलने वाले सभी प्रोटीन पाउडर सुरक्षित या अच्छी क्वालिटी के नहीं होते। कुछ प्रोडक्ट्स में भारी मात्रा में एडेड शुगर या आर्टिफिशियल फ्लेवर मिले हो सकते हैं। इसलिए, किसी भी सप्लीमेंट को चुनने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट की सलाह लेना बेहद जरूरी है।

    फिटनेस का कोई शॉर्टकट नहीं

    डॉक्टर इस बात पर भी जोर देते हैं कि प्रोटीन पाउडर फिटनेस का कोई शॉर्टकट नहीं है। इसका फायदा शरीर को तभी मिलता है जब इसे एक सही डाइट, भरपूर मात्रा में पानी, नियमित एक्सरसाइज और अच्छी नींद के साथ जोड़ा जाए।