क्या वाकई बच्चों के नाक-कान में तेल डालना सही है? हर माता-पिता को सुनना चाहिए डॉक्टर का जवाब
अक्सर हम देखते हैं कि मदर्स अपने बच्चों की देखभाल करते समय पुराने नुस्खों पर भरोसा करती हैं। इनमें सबसे आम है- बच्चे की नाक और कान में तेल डालना... ले ...और पढ़ें

बच्चों के नाक-कान में तेल डालना कितना सही? (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर मां चाहती है कि उसका बच्चा हमेशा स्वस्थ रहे और इसी चाहत में हम अक्सर पुराने नुस्खों पर आंख मूंदकर भरोसा कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि प्यार और देखभाल में किया गया एक छोटा-सा काम आपके बच्चे को अस्पताल तक पहुंचा सकता है?
जी हां, रेडिक्स हेल्थकेयर, निर्माण विहार, दिल्ली के चेयरमैन और वरिष्ठ सलाहकार बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि मलिक का कहना है कि जिस काम को हम बच्चों की 'सेहत' का राज समझते हैं, वह असल में निमोनिया और गंभीर इन्फेक्शन की वजह बन सकता है। इससे पहले कि देर हो जाए, जानिए यह आदत क्यों खतरनाक है।

(Image Source: AI-Generated)
नाक में तेल डालना हो सकता है जानलेवा
डॉक्टर का कहना है कि सरसों का तेल बहुत गाढ़ा होता है और यह जलन पैदा करने वाला होता है। जब हम इसे बच्चे की नाक में डालते हैं, तो यह फायदे की जगह नुकसान करता है।
- नाक का बंद होना: तेल डालने से बच्चे की नाक की नली ब्लॉक हो सकती है, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
- फेफड़ों में निमोनिया: सबसे बड़ी और खतरनाक बात यह है कि नाक में डाला गया तेल फेफड़ों तक पहुंच सकता है। इससे बच्चे को निमोनिया हो सकता है, जो उसकी जान को खतरे में डाल सकता है। इसलिए, नाक में तेल बिल्कुल भी नहीं डालना चाहिए।
View this post on Instagram
कान में तेल डालने की न करें गलती
कई बार हमें लगता है कि कान में तेल डालने से मैल साफ हो जाएगा या कान गंदा नहीं रहेगा। यह एक बहुत ही गलत धारणा है। कान में सरसों का तेल डालना कई समस्याओं को न्योता देना है:
- इन्फेक्शन का खतरा: कान में तेल डालने से वहां बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं, जिससे गंभीर इन्फेक्शन हो सकता है।
- कान के पर्दे को नुकसान: तेल कान के अंदर जाकर जम सकता है और कान के पर्दे को नुकसान पहुंचा सकता है।
- मिडल ईयर डैमेज: अगर बच्चे के कान के पर्दे में पहले से कोई छेद है, तो तेल डालने से यह मिडिल ईयर तक पहुंचकर बहुत ज्यादा नुकसान कर सकता है।
क्या है सुरक्षित तरीका?
अगर आप भी अपने बच्चे की नाक या कान में तेल डालती हैं, तो इस आदत को तुरंत बंद कर दें। कान में कुछ भी डालने की कोई जरूरत नहीं होती।
खबरें और भी
- कान की सफाई के लिए: अगर आपको लगता है कि बच्चे के कान में बहुत ज्यादा गंदगी या मैल है, तो खुद तेल डालने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें।
- बंद नाक के लिए: अगर बच्चे की नाक बंद है, तो तेल की जगह 'नॉर्मल सलाइन ड्रॉप्स' का इस्तेमाल करें। इनसे कोई नुकसान नहीं होता और नाक भी आसानी से खुल जाती है।
याद रखें, थोड़ी-सी सावधानी आपके बच्चे को बड़ी तकलीफ से बचा सकती है।