क्या सच में सुबह गुनगुना पानी पीने से शरीर को फायदा होता है? डॉक्टर ने बताई हकीकत
सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीना सिर्फ प्यास बुझाने का तरीका नहीं है, बल्कि यह शरीर के लिए एक बेहतरीन शुरुआत भी है। ...और पढ़ें

अगर सुबह गर्म पानी नहीं पीते, तो आज ही जान लें इसके ये बेमिसाल फायदे (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करते हैं, लेकिन क्या यह सिर्फ प्यास बुझाने का एक तरीका है? जी नहीं!
सुबह-सुबह गर्म पानी पीना आपके शरीर के अंगों, खासकर पाचन तंत्र को नींद से जगाने का काम करता है। यह आपकी आंतों को साफ करने में मदद करता है, जिससे कब्ज की शिकायत दूर होती है।
जो लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं, उनका पेट कम फूलता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म पूरे दिन सही तरीके से काम करता है। आइए, नोएडा स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की इंटरनल मेडिसिन की प्रिंसिपल कंसल्टेंट, डॉ. शोवना वैष्णवी से डिटेल में जानते हैं इस बारे में।

(Image Source: AI-Generated)
सेहत का खजाना है 'गुनगुना पानी'
रात भर सोने के कारण हमारे शरीर में पानी की हल्की-सी कमी हो जाती है। सुबह उठकर गर्म पानी पीने से न सिर्फ यह कमी पूरी होती है, बल्कि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है और शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है। कुछ लोगों का तो यह भी अनुभव है कि गुनगुना पानी पीने से उनका तनाव और बेचैनी कम होती है, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलती है।
किडनी रहेगी हेल्दी और वेट लॉस होगा तेज
अगर आप अपनी डाइट को लेकर फिक्रमंद हैं, तो यह आदत आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। इसे पीने के बाद काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बेवजह की भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, गर्म पानी शरीर की गंदगी को पसीने और यूरिन के रास्ते बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे आपकी किडनी बेहतर तरीके से अपना काम कर पाती है।

(Image Source: AI-Generated)
एक गिलास में छिपा है हर मर्ज का इलाज
बीमारी और दर्द में भी इसके कई फायदे हैं। सर्दी, जुकाम या साइनस होने पर गर्म पानी जमे हुए कफ को पिघला देता है और सांस लेने में होने वाली तकलीफ को दूर करता है। इतना ही नहीं, यह मांसपेशियों की जकड़न और महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी काफी हद तक आराम दिलाता है।
खबरें और भी
हेल्दी रहने का सबसे आसान फॉर्मूला
इस हेल्दी हैबिट को अपनाना बहुत ही आसान है। सुबह बिस्तर से उठते ही, कुछ भी खाने-पीने या काम शुरू करने से पहले बस एक कप गर्म पानी पी लें। विज्ञान के अनुसार यह जरूरी नहीं कि हर किसी के शरीर पर इसका 100 प्रतिशत असर हो, लेकिन फिर भी इसके ढेरों फायदों को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना पसंद करते हैं।