विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं आपकी 'चाय' ही तो नहीं बन रही गैस और अपच की वजह? साथ में खाई जाने वाली इन 5 चीजों से तुरंत कर लें तौबा

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:00 AM (IST)

हम अक्सर चाय के साथ बिस्किट, नमकीन या पकौड़े खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ...और पढ़ें

चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें (Image Source: AI-Generated)

चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह की शुरुआत हो या शाम का समय, एक कप चाय के बिना सब अधूरा-सा लगता है। चाय बनते ही हमारे हाथ अक्सर बिस्किट, नमकीन या किसी भी स्नैक के डिब्बे की तरफ बढ़ जाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद-स्वाद में चाय के साथ खाई गई कुछ चीजें आपके पेट में 'दुश्मन' का काम कर सकती हैं? जी हां, जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशन बना लेते हैं, जो फायदे की जगह सेहत का कबाड़ा कर देते हैं और फिर हम सोचते हैं कि आखिर पेट खराब क्यों हो गया। आइए जानें।

ठंडा पानी या ठंडी चीजें

गर्म चाय के तुरंत बाद या साथ में ठंडा पानी पीना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। ऐसा करने से शरीर के तापमान में अचानक बदलाव आता है, जिससे आपका गला खराब हो सकता है और दांतों में झनझनाहट हो सकती है। इसके अलावा, गर्म और ठंडे का यह कॉम्बिनेशन आपके पाचन तंत्र को भी बुरी तरह बिगाड़ सकता है।

ज्यादा मसालेदार खाना

बारिश के मौसम में चाय के साथ तीखे और मसालेदार पकौड़े खाना किसे अच्छा नहीं लगता? लेकिन, ज्यादा मसालों वाला खाना चाय के साथ खाने से पेट में एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या हो सकती है। चाय में कैफीन होता है, जो तेज मसालों के साथ मिलकर आपके पेट का बैलेंस बिगाड़ देता है। इसलिए हल्की-फुल्की चीजें ही चुनें।

हल्दी वाली चीजें

अगर आप चाय पी रहे हैं, तो इसके साथ ऐसा कुछ भी न खाएं जिसमें बहुत ज्यादा कच्ची हल्दी या हल्दी का पाउडर हो। चाय और हल्दी के तत्व जब पेट में एक साथ मिलते हैं, तो गैस, अपच और कब्ज की समस्या पैदा कर सकते हैं। इसलिए, चाय के समय हल्दी वाले स्नैक्स या खाने से बचना ही बेहतर है।

चाय के साथ नींबू

हम यहां बिना दूध वाली 'लेमन टी' की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि हमारी रेगुलर दूध वाली चाय की बात कर रहे हैं। अगर आप दूध वाली चाय के साथ नींबू या नींबू से बनी कोई खट्टी चीज खाते हैं, तो यह पेट में जाकर दूध को फाड़ सकता है। इससे आपको भयंकर एसिडिटी और पेट फूलने की दिक्कत हो सकती है।

चॉकलेट

चॉकलेट और चाय का कॉम्बिनेशन सुनने में भले ही अच्छा लगे, लेकिन सेहत के लिए यह बिल्कुल ठीक नहीं है। चाय और चॉकलेट दोनों में ही कैफीन पाया जाता है। अगर आप दोनों को एक साथ खाते हैं, तो शरीर में कैफीन की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है, जिससे आपको घबराहट, चिड़चिड़ापन और रात में नींद न आने की समस्या हो सकती है।

अगली बार जब आप अपनी फेवरेट चाय की चुस्कियां लें, तो इन 5 चीजों से थोड़ी दूरी बना कर रखें।

यह भी पढ़ें- बिना मिल्क पाउडर के पतले दूध को कैसे करें गाढ़ा, ताकि बने परफेक्ट चाय? नोट करें 5 आसान तरीके

यह भी पढ़ें- टी लवर्स के लिए जरूरी खबर: डॉक्टर ने बताया क्यों चाय को बार-बार या ज्यादा देर उबालना है खतरनाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।